फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Injured young man also died road accident in varanasi

Varanasi News: घायल भाई की भी हुई मौत, ट्रक और ऑटो की टक्कर में बहन ने तोड़ दिया था दम

Wed, 03 Apr 2024 06:22 PM IST
अमन विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Wed, 03 Apr 2024 06:22 PM IST
सार

Varanasi News: वाराणसी के सिंधौरा रोड पर हुए हादसे में बहन के बाद भाई की भी मौत हो गई। अखिलेश गंभीर रुप से घायल हो गया था। उसका इलाज करवाने के लिए परिजन निजी अस्पताल ले जा रहे थे।

विज्ञापन
Injured young man also died road accident in varanasi
मृत बहन और भाई की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के दानगंज-चोलापुर थाना क्षेत्र के पलहीपट्टी चौराहे पर हुए ट्रक और ऑटो की टक्कर में बहन के बाद भाई की भी मौत हो गई। इससे पहले बहन की मौत की हो गई थी। सूचना मिलते ही घर में कोहराम मचा है।

विज्ञापन


सिंधौरा थाना क्षेत्र की जाठी गांव के रहने वाले विनोद चौहान की पुत्री माधुरी चौहान (19) वर्ष बीएचयू में नर्स की परीक्षा दे रही थी। परीक्षा की अंतिम दिन उसे घर लाने के लिए उसका भाई अखिलेश चौहान (15) गया था। भाई-बहन, दोनों ऑटो में बैठकर घर लौट रहे थे। पलहीपट्टी के समीप ऑटो के सामने ट्रक आ जाने से दोनों की टक्कर हो गई। ऑटो में बैठी माधुरी बाही गिर गई और ट्रक की चपेट में आ गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


वहीं, उसका भाई अखिलेश और ऑटो ड्राइवर रोशन (20) निवासी गड़खरा थाना सिंधौरा को पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से चोलापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। अखिलेश की हालत गंभीर होने पर उसे निजी चिकित्सालय ले जाते समय उसकी भी मौत हो गई। अखिलेश की मौत की सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विनोद चौहान के दो पुत्र और एक पुत्री थी। बड़ा बेटा रूपेश मुम्बई में कार्य करता है। अखिलेश दूसरे नंबर का था। भाई-बहन की मौत की सूचना मिलने पर रूपेश भी घर पहुंचा है। विनोद, मुंबई में फास्ट फूड का काम करते हैं। माता सरोज का रो-रो कर बुरा हाल है। घटना को लेकर गांव में गमगीन का माहौल बना हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed