{"_id":"6618b27e97ba35d04e09f736","slug":"initiative-of-bangiya-samaj-in-varanasi-will-able-to-take-free-coaching-for-bhu-admission-2024-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi: BHU दाखिले के लिए ले सकेंगे निशुल्क कोचिंग, बंगीय समाज ने की पहल; बनारस के इस कॉलेज में चलेगी क्लास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi: BHU दाखिले के लिए ले सकेंगे निशुल्क कोचिंग, बंगीय समाज ने की पहल; बनारस के इस कॉलेज में चलेगी क्लास
Fri, 12 Apr 2024 09:35 AM IST
अमन विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Fri, 12 Apr 2024 09:35 AM IST
सार
Varanasi News: बंगीय समाज के सचिव देवाशीष ने बताया कि बंगाली टोला इंटर कॉलेज में 15 अप्रैल से शाम 6.30 से रात 10 बजे तक क्लास चलेगी।
विज्ञापन
प्रवेश पत्र देने के साथ ही अन्य जानकारी दी जाएंगी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बीएचयू में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा की तैयारी निशुल्क कर सकेंगे। इसके लिए बंगाली टोला इंटर कॉलेज में एक महीने की निशुल्क विशेष क्लास चलाई जाएगी। इसमें बीएचयू, बंगाली टोला इंटर कॉलेज, कृष्णामूर्ति फाउंडेशन सहित अन्य कॉलेजों के शिक्षक विद्यार्थियों को तैयारी करवाएंगे।
विज्ञापन
बीएचयू में स्नातक, स्नातकोत्तर सहित अन्य पाठ्यक्रमों में हर साल दाखिले के लिए चार लाख से अधिक अभ्यर्थी आवेदन करते हैं। बंगीय समाज की ओर से स्नातक में प्रवेश के लिए निशुल्क कोचिंग की पहल की गई है। बंगाली टोला इंटर कॉलेज में 15 अप्रैल से शाम 6.30 से रात 10 बजे तक क्लास चलेगी।
विज्ञापन
बंगीय समाज के सचिव देवाशीष दास ने बताया कि का कहना है कि निशुल्क कोचिंग क्लास की व्यवस्था की गई है। 12 और 13 अप्रैल को देर शाम 8 से 9 बजे तक बंगाली टोला इंटर कॉलेज से विद्यार्थियों को प्रवेश पत्र देने के साथ ही अन्य जानकारी दी जाएंगी।
विज्ञापन