फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Infosys Foundation will preserve manuscripts in Sanskrit University

Varanasi News: संस्कृत विश्वविद्यालय में इंफोसिस फाउंडेशन करेगा पांडुलिपियों का संरक्षण

Wed, 27 Jul 2022 10:36 AM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Wed, 27 Jul 2022 10:36 AM IST
सार

संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के सरस्वती भवन में रखी पांडुलिपियों का संरक्षण इंफोसिस फाउंडेशन की ओर से कराया जाएगा। फाउंडेशन ने संस्कृत संवर्धन प्रतिष्ठान को 50 लाख रुपये दिए थे। अब तक 33,16,264 रुपये एक वर्ष में लगाए जा चुके हैं।

विज्ञापन
Infosys Foundation will preserve manuscripts in Sanskrit University
संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के सरस्वती भवन में रखी पांडुलिपियों का संरक्षण इंफोसिस फाउंडेशन की ओर से कराया जाएगा। फाउंडेशन ने संस्कृत संवर्धन प्रतिष्ठान को 50 लाख रुपये दिए थे। अब तक 33,16,264 रुपये एक वर्ष में लगाए जा चुके हैं। 16,83,736 रुपये और बचे हैं। बची धनराशि से दोबारा एक वर्ष का काम कराने के लिए प्रतिष्ठान के निदेशक प्रो. चांद किरण सलूजा और कुलपति प्रो. हरेराम त्रिपाठी, कुलसचिव केशलाल के बीच समझौता हुआ।

विज्ञापन


सरस्वती भवन में करीब एक लाख पांडुलिपियां रखी गई हैं। संरक्षण में करीब 42 करोड़ रुपये खर्च होने की संभावना है। प्रो. चांद किरण सलूजा ने बताया कि ओएनजीसी से धनराशि प्राप्त कर सरस्वती भवन के पांडुलिपियों के संरक्षण के लिए प्रयास करेंगे।
विज्ञापन


प्रमुख उद्योगपतियों को इस विरासत को बचाने के लिए आगे आना चाहिए। कुलपति प्रो. हरेराम त्रिपाठी ने कहा कि सरस्वती भवन पुस्तकालय में रखी दुर्लभ पांडुलिपियों को संरक्षित करने के लिए इंफोसिस फाउंडेशन द्वारा अनुबंध किया गया। उन्होंने प्रमुख उद्योगपतियों, उच्च संस्थानों सहित अन्य लोगों से अपील करने की बात कही।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed