{"_id":"683223876463ea7a5f0b3d44","slug":"information-given-about-destruction-of-plastic-bottles-at-banaras-station-varanasi-news-c-20-1-vns1021-998070-2025-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: बनारस स्टेशन पर प्लास्टिक के बोतल को नष्ट करने की दी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: बनारस स्टेशन पर प्लास्टिक के बोतल को नष्ट करने की दी जानकारी
विज्ञापन
वाराणसी। विश्व पर्यावरण दिवस संरक्षण पखवाड़ा के तहत शनिवार को बनारस, वाराणसी सिटी समेत अन्य स्टेशनों पर प्लास्टिक प्रदूषण को समाप्त करने के थीम पर यात्रियों को जागरूक किया गया। यात्रियों को स्टेशन पर रखे प्लास्टिक बोतल क्रेशर मशीन के प्रयोग की जानकारी भी दी गई।
कर्मचारी के बीच प्लास्टिक के उन्मूलन के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया और उन्हें अपशिष्ट प्रबंधन पर भी जानकारी दी गई, एकल उपयोगी प्लास्टिक के उपयोग को कम करने एवं अपशिष्ट के पुनर्चक्रण और प्रकृति पर इसके हानिकारक प्रभाव के बारे में बताया गया और इसकी शुरुआत स्वयं से करने और दूसरों को भी ऐसा करने के लिए प्रचार प्रसार के लिए प्रोत्साहित किया गया। जागरूकता रैली निकाली गई, वृक्ष बचाओ-पर्यावरण बचाओ के अंतर्गत नुक्कड़ नाटक का मंचन कर यात्रियों को जागरूक किया गया। सार्वजनिक जागरूकता कार्यशाला, चौपाल, पंफलेट वितरण, कपडे के झोले का वितरण, पौधा वितरण, सेल्फी पॉइंट लगाकर, सामूहिक श्रमदान आदि का आयोजन किया गया। ब्यूरो