फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Information about legal rights was given to the villagers in the legal awareness camp.

Varanasi News: विधिक जागरूकता शिविर में ग्रामीणों को दी गई कानूनी अधिकारों की जानकारी

Fri, 13 Feb 2026 01:50 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 13 Feb 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
Information about legal rights was given to the villagers in the legal awareness camp.
वाराणसी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से बृहस्पतिवार को राजातालाब स्थित महाराज विभूति नारायण सिंह विधिक सहायता केंद्र में एक दिवसीय निशुल्क विधिक सहायता व विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया। इसमें ग्रामीणों को कानूनी अधिकारों की जानकारी दी गई। मुख्य अतिथि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव प्रवीण कुमार ने कहा कि कानून की अनभिज्ञता किसी के लिए बाधा नहीं बननी चाहिए। आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों को निशुल्क कानूनी सहायता प्राप्त करना उनका सांविधानिक अधिकार है। डिप्टी चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसिल शीतल पाठक ने महिला सशक्तीकरण और घरेलू हिंसा से बचाव के कानूनी पहलुओं के बारे में बताया। वर्तमान समय में बढ़ते साइबर अपराधों से सतर्क रहने के उपायों के बारे में जानकारी दी। मिशन शक्ति की प्रभारी मानसी ने महिलाओं को अपनी सुरक्षा और अधिकारों के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में आराजी लाइन के बीडीओ सुरेंद्र कुमार यादव, राजातालाब के थाना प्रभारी दयाराम और पीएलवी शांता प्रसाद विश्वकर्मा मौजूद रहे। संचालन डॉ. मृत्युंजय कुमार राय और डॉ. दीपक श्रीवास्तव ने किया। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed