फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Inflation will hit the mango market

Varanasi News: आम के बाजार में लगेगा महंगाई का तड़का

Sun, 02 Apr 2023 07:20 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 02 Apr 2023 07:20 PM IST
विज्ञापन
Inflation will hit the mango market
फोटो -
विज्ञापन

आम के बाजार में लगेगा महंगाई का तड़का
-आंधी और ओलावृष्टि से आम की फसल काे नुकसान होने से भाव होगा महंगा
-पहड़िया मंडी में आया आंध्र प्रदेश से कच्चा आम, 70-75 रुपये किलो बिक रहा

संवाद न्यूज एजेंसी
वाराणसी। फलों के राजा आम का उत्पादन इस बार काफी कम है। इसलिए आम के बाजार में इस बार महंगाई का तड़का लगना तय है। फल विक्रेेेताओं का कहना है कि आंधी से आम की फसल काे नुकसान हुआ है। इससे भाव महंगा होगा।
पहड़िया स्थित पूर्वांचल की सबसे बड़ी मंडी में इस समय आंध्र प्रदेश से तोतापरी और बंगनफल्ली प्रजाति का कच्चा आम आ रहा है। थोक में यह 70-75 रुपये किलो बिक रहा है। इसे दुकानदार पकाकर अलग-अलग दामों में बेच रहे हैं। फल मंडी के दुकानदार ओलावृष्टि और आंधी में आम के फलों में 70-80 फीसदी तक का नुकसान होने का अनुमान लगा रहे हैं। वे पहले से ही आम के लिए आर्डर दे रहे हैं।
विज्ञापन

पहड़िया फल मंडी समिति के अध्यक्ष कृष्ण कुमार सोनकर का कहना है कि पूर्वांचल की मंडी में 20 मई तक आम आने लगेंगे। लेकिन, इस बार दशहरी, चौसा, लगड़ा, फजली जैसे शाही प्रजाति के आम के दाम पिछली बार की तुलना में काफी महंगे होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
जिले में नौ हजार हेक्टेयर है आम के बाग
उद्यान विभाग के आंकड़ों के मुताबिक जनपद में नौ हजार हेक्टेयर आम के बाग और पेड़ हैं। जबकि पहले 12 हजार हेक्टेयर में थे। पिछले वर्ष निर्माण कार्य और आंधी-तूफान में दो हजार हेक्टेयर में स्थित आम के बाग व पेड़ कम हो गए। वहीं, एक हजार हेक्टेयर आम के बाग और पेड़ सूख गए हैं।

-----------
उत्पादन पर पड़ेगा असर
जिला उद्यान अधिकारी सुभाष कुमार ने कहा कि जनपद में नौ हजार हेक्टेयर में आम के बाग और पेड़ हैं। इस बार शत प्रतिशत आम के पेड़ों में बौर आया था। लेकिन, ओलावृष्टि से 15-20 फीसदी क्षति हुई थी। इससे इस बार उत्पादन पर असर पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed