फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Industries are not able to be set up due to the indifference of the officials of the District Industries Center

Varanasi News: जिला उद्योग केंद्र के अधिकारियों की उदासीनता से नहीं लग पा रहे उद्योग

Fri, 13 Oct 2023 12:52 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 13 Oct 2023 12:52 AM IST
विज्ञापन
Industries are not able to be set up due to the indifference of the officials of the District Industries Center
जिला उद्योग केंद्र वाराणसी में तैनात अधिकारियों की उदासीनता के कारण उद्योग स्थापित नहीं हो पा रहे हैं। साहूपुरी स्थित हरी फर्टीलाइजर की 331 एकड़ जमीन और चांदपुर औद्योगिक आस्थान में जमीन खाली पड़ी है। अधिकारियों ने इसका उपयोग उद्योग स्थापना के लिए करने को कहा गया लेकिन सुनवाई नहीं हुई। यह शिकायत लघु उद्योग भारती काशी प्रांत के अध्यक्ष राजेश सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पूर्व निरस्त औद्योगिक प्लाटों के आवंटित करने के लिए 2018 से 10 प्रतिशत आवेदन शुल्क जमा किया गया है। इसके बाद भी भूमि आवंटन नहीं हो सका। लघु उद्योग भारती उत्तर प्रदेश की ओर से आगरा में बृहस्पतिवार को आयोजित उद्यमी महाअधिवेशन में बतौर मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शामिल हुए। कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे काशी प्रांत के 35 उद्यमियों ने उद्योग स्थापति करने में आ रही समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा। मुख्यमंत्री ने समस्याओं के जल्द समाधान का आश्वासन दिया। साथ ही कार्यक्रम में उन्होंनेे उद्यमी दिलीप गुप्ता को उद्योग श्री सम्मान से सम्मानित किया। इस मौके पर वाराणसी से ज्योति शंकर मिश्रा, सर्वेश श्रीवास्तव, गुलशन मौर्या, दिलीप गुप्ता, संजय सिंह, विमलेश मौर्या, मनीष चौबे शामिल रहे।
विज्ञापन

-----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed