{"_id":"68374b5f37c39633cb0497e4","slug":"industrialist-mukesh-ambani-s-son-akash-ambani-reached-the-temple-of-baba-shri-kashi-vishwanath-and-paid-obeis-2025-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: आकाश अंबानी ने बाबा विश्वनाथ के दरबार में मत्था टेका, एक करोड़ रुपये से अधिक का किया दान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: आकाश अंबानी ने बाबा विश्वनाथ के दरबार में मत्था टेका, एक करोड़ रुपये से अधिक का किया दान
Wed, 28 May 2025 11:14 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Wed, 28 May 2025 11:14 PM IST
सार
उद्योगपति मुकेश अंबानी के बेटे आकाश अंबानी बुधवार को काशी पहुंचे और बाबा विश्वनाथ का दर्शन कर गंगा आरती में शामिल हुए। बोले काशी आकर आध्यात्मिक ऊर्जा का अनुभव किया।
विज्ञापन
बाबा विश्वनाथ के दरबार के बाहर पहुंचे आकाश अंबानी
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
उद्योगपति मुकेश अंबानी के बेटे आकाश अंबानी बुधवार को काशी पहुंचे। उन्होंने काशी विश्वनाथ के दर्शन किए और षोडशोपचार पूजन किया। इसके बाद गंगा आरती में शामिल हुए। उन्होंने मंदिर न्यास को एक करोड़ रुपये से अधिक का दान दिया है।
विज्ञापन
रिलायंस जियो इंफोकॉम लिमिटेड के चेयरमैन आकाश अंबानी देर शाम श्री काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे। यहां पुजारियों ने षोडशोपचार पूजन कराया। विधि-विधान से पूजन कर उन्होंने बाबा का आशीर्वाद लिया। पूजन के बाद बाबा के शिखर को नमन किया।
विज्ञापन
यहां स्थापित अन्य मंदिरों में भी दर्शन किए। मंदिर प्रशासन की ओर से उन्हें रुद्राक्ष की माला और प्रसाद भेंट किया गया। उन्होंने कहा कि काशी आकर आध्यात्मिक ऊर्जा का अनुभव कर रहा हूं। कहा कि अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी बाबा के आशीर्वाद से सकुशल सम्पन्न हुई।
विज्ञापन
सूत्रों के मुताबिक उन्होंने मंदिर न्यास को एक करोड़ से अधिक रुपयों का दान किया। इस दौरान काशी विश्वनाथ मंदिर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी विश्वभूषण मिश्र, एसडीएम शंभु शरण समेत अन्य पुजारी मौजूद रहे।
गंगा आरती में शामिल हुए, गंगा पूजन किया
बाबा विश्वनाथ के दर्शन करने के बाद आकाश अंबानी दशाश्वमेध घाट पहुंचे। यहां अर्चकों ने मां गंगा का वैदिक रीति से पूजन कराया। इसके बाद वह आरती में शामिल हुए। गंगा सेवा निधि के अध्यक्ष सुशांत मिश्रा, कोषाध्यक्ष आशीष तिवारी सचिव हनुमान यादव ने उन्हें अंगवस्त्रम, प्रसाद, मोमेंटो देकर उनका स्वागत किया। उन्हें परिवार के सभी सदस्यों के साथ आने के लिए आमंत्रित किया। गंगा आरती के बाद उन्होंने क्रूज की सवारी भी की।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन