फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Indira husband, wife found Lohia housing

पति को इंदिरा, पत्नी को मिला लोहिया आवास

Fri, 30 Dec 2016 02:22 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/वाराणसी
ब्यूरो, अमर उजाला/वाराणसी Updated Fri, 30 Dec 2016 02:22 AM IST
विज्ञापन
विकास खंड के करीब आधा दर्जन गांवों में लोहिया आवास के आवंटन और निर्माण में हो रही घपलेबाजी की परत दर परत खुलती जा रही है। क्षेत्र के लोहिया गांव अर्जुनपुर में तो इंदिरा आवास के लाभार्थी की पत्नी को भी लोहिया आवास आवंटित कर दिया गया है। इसके अलावा कई मकान और वाहन स्वामियों को भी लाभार्थी बना दिया गया है। इससे नाराज ग्रामीणों ने गुरुवार को सीडीओ से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। 
विज्ञापन


अर्जुनपुर के विजयी राम और मुन्ना गोंड समेत आधा दर्जन लोगों ने सीडीओ को शिकायती पत्र देते हुए आरोप लगाया कि गांव के जटा शंकर को वर्ष 2003-04 में इंदिरा आवास मिला था। अब वित्त वर्ष 1016-17 में जटा शंकर की पत्नी सरोज को लोहिया आवास आवंटित कर दिया गया है। सरोज ने तक्खू की बावली स्थित बैंक आफ बड़ौदा से अनुदान की धनराशि निकालकर आवास का निर्माण भी शुरू करा दिया है। पति-पत्नी दोनों को सरकारी आवास बांटने पर ग्रामीणों ने नाराजगी जताई है। इसके अलावा ग्रामीणों ने कई और अपात्रों को लोहिया आवास का लाभ देने का आरोप लगाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed