फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Indira gandhi birthday mau district formation on this day

इंदिरा गाधी की जयंती पर यूपी के इस जिले की पड़ी थी नींव

Tue, 20 Nov 2018 10:27 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Tue, 20 Nov 2018 10:27 AM IST
विज्ञापन
Indira gandhi birthday mau district formation on this day
Indira gandhi
इंदिरा गांधी की जयंती पर 19 नवम्बर,1988 को यूपी में एक नया जिला अस्तित्व में आया था। कांग्रेस के कद्दावर नेता व पूर्व सांसद कल्पनाथ ने मऊ जिले के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। यूपी के तत्कालीन मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी लखनऊ से कल्पनाथ के साथ हेलीकाप्टर से मऊ पहुंचे थे।
विज्ञापन


एनडी तिवारी ने जीवनराम हास्टल के मैदान पर बने मंच से मऊ को नया जिला बनाने की घोषणा की थी। उन्होंने कहा था कि आजमगढ़ जिले से अलग किए गए आठ ब्लाकों और बलिया जिले से एक ब्लाक रतनपुरा को मिलाकर नौ ब्लाकों का यह मऊ जिला होगा। मऊ जिला कई ऐतिहासिक व सांस्कृतिक विरासतों को संजोये हुए है।
विज्ञापन


यहां रामायण एवं महाभारत कालीन सांस्कृतिक एवं पुरातत्विक अवशेष मिलते हैं। कहा जाता है कि त्रेतायुग में महाराज दशरथ के शासनकाल में इस स्थान पर ऋषियों की तपोभूमि थी। इसी तमसा तट पर आदि कवि महर्षि वाल्मिकी का आश्रम था। वन यात्रा के समय प्रथम रात्रि तमसा तट पर भगवान राम ने विश्राम किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई वर्षों से हो रही थी मांग

जब तत्कालीन मुख्यमंत्री एनडी तिवारी कल्पनाथ राय के साथ मऊ पहुंचे तो उन्होंने जेएन चैंबर को भी मंच पर बुलाया और जिले के पहले जिलाधिकारी के रूप में उनका परिचय कराया था। उन्होंने कहा था कि मऊ को विकास और योजनाओं के लिए अलग बजट मिलेगा।

बता दें कि कांग्रेस के कद्दावर नेता चंद्रजीत यादव मऊ को आजमगढ़ जिले से अलग किए जाने के पक्ष में नहीं थे, लेकिन कल्पनाथ राय ने मऊ को नया जिला बनाने के लिए पूरी ताकत लगा दी थी। मऊ को जनपद बनाने की मांग कई वर्षों से होती रही जो अन्ततः 19 नवम्बर,1988 को पूरी हुई और प्रदेश के मानचित्र में एक अलग जनपद के रूप में मऊ का सृजन हुआ।

जनपद सृजन के बाद जीवनराम हॉस्टल के ही कई कमरों को कलेक्ट्रेट का रूप दिया गया। 1988 में नया जनपद बनने के बाद इस भू-भाग का कायाकल्प हो गया तथा यह जनपद निरन्तर प्रगति के पथ पर अग्रसर है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed