{"_id":"6a5e6af4cda6aff3d40c89f3","slug":"indigo-flight-diverted-to-varanasi-due-to-bad-weather-in-kolkata-2026-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोलकाता में खराब मौसम: इंडिगो का विमान वाराणसी डायवर्ट, करीब एक घंटा 14 मिनट बाद दोबारा भरी उड़ान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोलकाता में खराब मौसम: इंडिगो का विमान वाराणसी डायवर्ट, करीब एक घंटा 14 मिनट बाद दोबारा भरी उड़ान
Tue, 21 Jul 2026 12:07 AM IST
Pragati Chand
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: Pragati Chand
Updated Tue, 21 Jul 2026 12:07 AM IST
सार
Varanasi News: कोलकाता में खराब मौसम के चलते इंडिगो का विमान वाराणसी डायवर्ट किया गया। विमान में 173 यात्री और चार क्रू सदस्य सवार थे। सभी यात्री सुरक्षित रहे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : X-@IndiGo6E
विस्तार
कोलकाता एयरपोर्ट पर खराब मौसम के कारण सोमवार को गुवाहाटी से कोलकाता जा रही इंडिगो एयरलाइंस की एक उड़ान को वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर डायवर्ट करना पड़ा। विमान ने एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) से अनुमति मिलने के बाद वाराणसी एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिंग की।
विज्ञापन
एयरपोर्ट अधिकारियों के अनुसार, इंडिगो की उड़ान संख्या 6ई-729 गुवाहाटी से कोलकाता जा रही थी। कोलकाता में खराब मौसम के कारण विमान को निर्धारित समय पर उतरने की अनुमति नहीं मिल सकी। इसके बाद पायलट ने विमान को वाराणसी एयरपोर्ट के लिए डायवर्ट किया। विमान ने शाम करीब 4:26 बजे वाराणसी एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिंग की।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें; Varanasi News: मुर्गी फार्म पर मजदूर की करंट से मौत, परिजनों ने हत्या का आरोप लगा जाम किया सड़क
विज्ञापन
विमान में 173 यात्री और चार क्रू सदस्य सवार थे। सभी यात्री सुरक्षित रहे। इस दौरान यात्रियों को विमान के भीतर ही रखा गया। मौसम सामान्य होने के बाद आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कर विमान ने करीब एक घंटा 14 मिनट बाद, शाम लगभग 5:40 बजे वाराणसी से कोलकाता के लिए दोबारा उड़ान भरी। अधिकारियों के अनुसार, खराब मौसम के कारण एहतियातन विमान को वाराणसी डायवर्ट किया गया था। पूरी प्रक्रिया सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए संपन्न कराई गई।