{"_id":"6a5e6657ca4fee9fbe09694e","slug":"worker-dies-of-electrocution-at-poultry-farm-in-varanasi-2026-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: मुर्गी फार्म पर मजदूर की करंट से मौत, परिजनों ने हत्या का आरोप लगा जाम किया सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: मुर्गी फार्म पर मजदूर की करंट से मौत, परिजनों ने हत्या का आरोप लगा जाम किया सड़क
Mon, 20 Jul 2026 11:48 PM IST
Pragati Chand
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: Pragati Chand
Updated Mon, 20 Jul 2026 11:48 PM IST
सार
Varanasi News: राजापुर गांव में मुर्गी फार्म पर काम करने वाले मजदूर की करंट से मौत हो गई। घटना की जानकारी होने पर परिजनों ने हत्या का आरोप लगाकर सड़क जाम कर दिया।
विज्ञापन
रोते- बिलखते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वाराणसी जिले में राजापुर गांव में एक मुर्गी फार्म पर काम करने वाले मजदूर प्रेम कुमार वर्मा (40) की करंट लगने से मौत हो गई है। परिजनों ने फार्म मालिक पर बकाया मजदूरी न देने के लिए हत्या का आरोप लगाया है। शाम 7:30 बजे मृतक का शव लेकर परिवार के लोग भवानीपुर बाजार पहुंचे और अदलपुरा मोहनसराय मार्ग को जाम कर दिया। परिवार के सदस्यों का कहना है कि उन्हें उचित मुआवजा दिया जाए। पुलिस के समझाने और उचित कार्रवाई के भरोसे पर जाम समाप्त किया। मृतक के भतीजे कृष्ण कुमार पटेल की तहरीर पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
गोविंदपुर निवासी प्रेम कुमार वर्मा राजापुर गांव में शिव शंकर मौर्य के मुर्गी फार्म पर मजदूरी करता था। रविवार रात खाना खाने के बाद वह सोने चला गया। सोमवार प्रेम कुमार कमरे के बाहर अचेत अवस्था में मिला। उनके पास बिजली का तार पड़ा था, जिससे करंट लगने की आशंका जताई गई। उसे मंडलीय अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
प्रेम कुमार अपने चार भाइयों में सबसे बड़ा था। परिवार में पत्नी संगीता, एक पुत्र और एक पुत्री हैं। कृष्ण ने आरोप लगाया है कि बकाया मजदूरी न देने के लिए उनके चाचा की करंट लगाकर हत्या की गई है। थाना प्रभारी दयाराम ने बताया कि मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन