{"_id":"668356a28b49c3e3c001fda3","slug":"indigo-employees-did-not-load-passenger-luggage-into-the-plane-at-babatpur-airport-2024-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi: विमान से युवक पहुंचा कोलकाता, सामान लोड ही नहीं हुआ; नाराज यात्री ने एक्स पर इंडिगो से की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi: विमान से युवक पहुंचा कोलकाता, सामान लोड ही नहीं हुआ; नाराज यात्री ने एक्स पर इंडिगो से की शिकायत
Tue, 02 Jul 2024 06:53 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
Published by: विजय पुंडीर
Updated Tue, 02 Jul 2024 06:53 AM IST
सार
सिंगरौली निवासी यात्री अनिल जायसवाल ने एक्स पर शिकायत दर्ज कराई कि लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर सुबह इंडिगो 6ई 507 विमान से कोलकाता जाना था। बाबतपुर एयरपोर्ट पर विमान में लगेज लोड नहीं किया गया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : ANI
विस्तार
इंडिगो विमान कंपनी के कर्मचारियों की लापरवाही के चलते एक यात्री को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। सोमवार को इंडिगो से कोलकाता गए यात्री का लगेज लोड ही नहीं किया गया। इसकी जानकारी यात्री को कोलकाता पहुंचने पर हुई। इस पर यात्री ने एक्स पर शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन
सिंगरौली निवासी यात्री अनिल जायसवाल ने एक्स पर शिकायत दर्ज कराई कि लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर सुबह इंडिगो 6ई 507 विमान से कोलकाता जाना था। बाबतपुर एयरपोर्ट पर विमान में लगेज लोड नहीं किया गया।
विज्ञापन
उधर, इंडिगो स्टाफ ने बताया कि कन्वेयर बेल्ट खराब होने के कारण सामान लोड होने में दिक्कत है। एयरपोर्ट निदेशक पुनीत गुप्ता ने बताया कि एक्सरे मशीन का मरम्मत कार्य चल रहा था, कन्वेयर बेल्ट खराब नहीं है।
विज्ञापन