फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   India's cultural nature will make you travel from Kashmir to Kanyakumari

Varanasi News: कश्मीर से कन्याकुमारी की यात्रा कराएगी भारत का सांस्कृतिक स्वभाव

Thu, 17 Oct 2024 02:13 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Oct 2024 02:13 AM IST
विज्ञापन
India's cultural nature will make you travel from Kashmir to Kanyakumari
वाराणसी। मणिपुर और असम के राज्यपाल लक्ष्मण आचार्य ने बुधवार को भारत का सांस्कृतिक स्वभाव पुस्तक का लोकार्पण किया। कचहरी स्थित कमिश्नरी सभागार में आयोजित कार्यक्रम में लक्ष्मण आचार्य ने कहा कि काशी की लेखिका नीरजा माधव की इस किताब से लोगों को भारत की सांस्कृतिक विरासत से जोड़ा जा सकेगा। घर बैठे पूरे भारत की खासियत जाननी हो तो ये किताब पढ़नी होगी। इसके निबंध पाठकों को भारत के धर्म, दर्शन, इतिहास, परंपरा, कलाओं, काव्यशास्त्र और वैचारिकी की यात्रा करवाते हैं। नीरजा माधव ने कहा कि भारतीय संस्कृति की झलक इस पुस्तक से मिल जाएगी। विशिष्ट अतिथि आयुष मंत्री दयाशंकर मिश्र ने कहा कि यह किताब काशी से कश्मीर तक की और कन्याकुमारी से काशी तक की यात्रा करवाती है। धारा 370 या कश्मीरी पंडितों के विस्थापन की त्रासदी को भी संवेदना के साथ उकेरा गया है। इस दौरान बीएचयू के पूर्व कुलपति प्रोफेसर जीसी त्रिपाठी, दिल्ली आईआईएमसी से आए संजय द्विवेदी, विधान परिषद सदस्य डॉ. धर्मेंद्र राय, प्राचार्य डॉ. बेनी माधव, जम्बू द्वीप बौद्ध मंदिर के अध्यक्ष डॉ. के सिरी सुमेध थेरो और डॉ. पद्मनाभ त्रिवेदी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed