{"_id":"632b6c8e73ef02754938cfe0","slug":"indian-team-will-play-bangladesh-in-friendship-cup-varanasi-news-vns6754495114","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैत्री कप में बांग्लादेश से भिड़ेगी भारतीय टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैत्री कप में बांग्लादेश से भिड़ेगी भारतीय टीम
विज्ञापन
सेवा पखवाड़ा के तहत अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग क्रिकेट मैच की ट्रॉफी का बुधवार को बीएचयू में अनावरण किया गया।
ऑल इंडिया दिव्यांग क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से 24 सितंबर को आईआईटी बीएचयू के खेल मैदान में भारत और बांग्लादेश के बीच देश का पहला एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग क्रिकेट मैच होगा।
मैत्री कप में हिस्सा लेने बांग्लादेश की टीम 23 सितंबर को बनारस आएगी। एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. उत्तम ओझा ने बताया कि 20 सदस्यीय भारतीय टीम का चयन हो चुका है।
एसोसिएशन के महासचिव डॉ. संजय चौरसिया ने बताया कि भारत में दिव्यांगजनों का यह पहला अंतरराष्ट्रीय मैच है। पांच वर्षों से काशी में राष्ट्रीय स्तर के मैच हो रहे थे। इस मैच से दिव्यांग खिलाड़ियों में आत्मविश्वास पैदा होगा। वहीं, दोनों देशों के रिश्ते भी मजबूत होंगे। ट्राफी अनावरण के दौरान डॉ. तुलसीदास, डॉ. नीरज खन्ना, आशुतोष प्रजापति उपस्थित थे।