फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Indian Railways These 16 trains will canceled from 1 March to 28 April troubles in Holi

Indian Railway: एक मार्च से 28 अप्रैल तक रद्द रहेंगी ये 16 ट्रेनें, होली में यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी

Mon, 27 Feb 2023 12:11 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 27 Feb 2023 12:11 PM IST
सार

भारतीय रेलवे ने 16 ट्रेनों को एक मार्च से लेकर 28 अप्रैल तक रद्द कर दिया है। इसमें 13 ट्रेनें ऐसी हैं, जो वाराणसी कैंट या वाराणसी सिटी से होकर गुजरतीं हैं। निरस्त की गई ट्रेनों में 12 ट्रेनें एक मार्च और एक ट्रेन तीन मार्च से रद्द होगी। 

विज्ञापन
Indian Railways These 16 trains will canceled from 1 March to 28 April troubles in Holi
वाराणसी कैंट जंक्शन - फोटो : फाइल

विस्तार

होली के आसपास वाराणसी और पीडीडीयू नगर आने वाली अधिकांश ट्रेनों में जगह नहीं है। यात्रियों को कंफर्म टिकट मिलना मुश्किल है। उन्हें उम्मीद थी कि रद्द की गई ट्रेनें मार्च में वापस पटरी पर उतरेंगी तो उनकी परेशानी दूर होगी। अब उन्हें निराशा हाथ लगी है। भारतीय रेलवे ने अपने निर्णय से यात्रियों की मुश्किल और बढ़ा दी है।

विज्ञापन


दरअसल, रेलवे ने 16 ट्रेनों को एक मार्च से लेकर 28 अप्रैल तक रद्द कर दिया है। इसमें 13 ट्रेनें ऐसी हैं, जो वाराणसी कैंट या वाराणसी सिटी से होकर गुजरतीं हैं। यार्ड रिमाडलिंग के कारण पहले से ही कई ट्रेनें निरस्त चल रहीं हैं।

विज्ञापन

अलग-अलग स्टेशनों पर चल रहा काम

इन ट्रेनों को एक मार्च से संचालित करने की तैयारी थी, लेकिन रेलवे ने अलग-अलग स्टेशनों पर चल रहे यार्ड रिमॉडलिंग, नॉन इंटर लॉकिंग के कारण फिर से ट्रेनों को रद्द करने का फैसला किया है। निरस्त की गई ट्रेनों में 12 ट्रेनें एक मार्च और एक ट्रेन तीन मार्च से रद्द होगी। वहीं, इस बीच ही होली त्योहार के कारण यात्रियों की परेशानी और बढ़ेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन ट्रेनों के किया गया रद्द

  • बहराइच इंटर सिटी एक्सप्रेस (14213)- एक मार्च -28 अप्रैल
  • वाराणसी इंटर सिटी एक्सप्रेस (14214) 2 मार्च- 28 मार्च
  • वाराणसी शक्तिनगर मेमू एक्सप्रेस (13343)- - एक मार्च -28 अप्रैल
  • शक्तिनगर वाराणसी मेमू एक्सप्रेस-(13344)- एक मार्च -28 अप्रैल
  • वाराणसी शक्तिनगर मेमू एक्सप्रेस (13345)- एक मार्च -28 अप्रैल
  • सिंगरौली वाराणसी इंटर सिटी मेमू एक्सप्रेस(13346)- एक मार्च -28 अप्रैल
  • प्रतापगढ़ एक्सप्रेस विशेष (04267) - एक मार्च -28 अप्रैल
  • वाराणसी एक्सप्रेस विशेष-(04268)- एक मार्च -28 अप्रैल
  • वाराणसी एक्सप्रेस विशेष (04264)- एक मार्च -28 अप्रैल
  • सुल्तानपुर एक्सप्रेस विशेष (04263)- एक मार्च -28 अप्रैल
  • मनकापुर एक्सप्रेस स्पेशल (03360)- एक मार्च -28 अप्रैल
  • वाराणसी सिटी-वाराणसी बलिया मेमू (05117) - एक मार्च -28 अप्रैल
  • बनारस एक्सप्रेस स्पेशल-(05118)- एक मार्च -28 अप्रैल

होली स्पेशल ट्रेनें चलेंगी

कैंट स्टेशन के निदेशक गौरव दीक्षित ने कहा कि  ये ट्रेनें पहले से ही रद्द चल रहीं थीं, इन्हें अब 28 अप्रैल तक रद्द किया गया है। हालांकि होली पर्व पर बढ़ी भीड़ के कारण कई स्पेशल ट्रेनें भी चलाई जाएंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed