फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Indian railways 620 passengers traveling caught without tickets in Intensive checking campaign fine of 46 lakhs

सघन चेंकिंग अभियान: बिना टिकट यात्रा करने वाले 620 यात्रियों पर कार्रवाई, 4.65 लाख का जुर्माना

Fri, 03 Dec 2021 10:15 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 03 Dec 2021 10:15 PM IST
सार

वाराणसी- मऊ खंड, मऊ-बलिया खंड, मऊ-भटनी खंड एवं मऊ-शाहगंज खंड पर कई ट्रेनों में अधिकारियों के नेतृत्व में गठित कई टीमों ने जबरदस्त चेकिंग की।

विज्ञापन
Indian railways 620 passengers traveling caught without tickets in Intensive checking campaign fine of 46 lakhs
ट्रेनों में चला सघन चेंकिंग अभियान - फोटो : फाइल

विस्तार

पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन की ओर से शुक्रवार को ट्रेनों में बिना टिकट यात्रा करने वालों के खिलाफ सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इसमें वाराणसी और मऊ की टीम द्वारा कुल 620 बिना टिकट यात्रा कर रहे यात्रियों से कुल 4,65,000 रुपये वसूले गए।

विज्ञापन


पूर्वोत्तर रेलवे के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक संजीव शर्मा के निर्देशन व सहायक वाणिज्य प्रबंधक अजय कुमार सुमन के नेतृत्व में मऊ को केंद्र बिंदु बनाकर शुक्रवार को वाराणसी- मऊ खंड, मऊ-बलिया खंड, मऊ-भटनी खंड और मऊ-शाहगंज खंड पर बस रेड और सघन टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया।
विज्ञापन


जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि जांच टीम के सदस्यों ने भटनी-वाराणसी सिटी पैसेंजर, बलिया-शाहगंज पैसेंजर, दादर एक्सप्रेस, कृषक एक्सप्रेस, साबरमती, ताप्ती गंगा गोदान एक्सप्रेस आदि ट्रेनों में सघन टिकट चेकिंग की। जांच टीम में मंडल वाणिज्य निरीक्षक अखिलेश सिंह, आईसीपी मऊ अरुण कुमार, सीआईटी राकेश कुमार, सीटीटीआई मारूफ खान, सुनील सिंह, रईस अहमद समेत दर्जनों आरपीएफ के जवान मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

मार्च तक चलती रहेंगी ये चार पूजा स्पेशल ट्रेनें

भारतीय रेलवे प्रशासन ने शुक्रवार को पूजा विशेष नाम से चलने वाली ट्रेनों के संख्या और नामों में परिवर्तन कर इन्हें मार्च 2022 तक निर्धारित मार्ग व ठहराव सहित रेक संरचना के अनुसार अगले आदेश तक चलाने का निर्णय लिया है। जिसमें वाराणसी से चलने वाली एक और ठहराव वाली तीन ट्रेनों को भी अगले आदेश तक चलाया जाएगा।

इनमें बनारस स्टेशन से चलने वाली पुणे-बनारस-पुणे पूजा विशेष ट्रेन को प्रत्येक सोमवार पुणे से ट्रेन संख्या 22131 पुणे-बनारस एक्सप्रेस और प्रत्येक बुधवार को सुबह चार बजे बनारस स्टेशन से ट्रेन संख्या 22132 बनारस-पुणे एक्सप्रेस के रूप में अगले आदेश तक संचालित होगी। 

इसके अलावा वाराणसी में ठहराव वाली ट्रेनों में पुणे-दरभंगा-पुणे पूजा विशेष ट्रेन को प्रत्येक बुधवार ट्रेन संख्या11033 पुणे-दरभंगा एक्सप्रेस और प्रत्येक शुक्रवार ट्रेन संख्या 11034 दरभंगा-पुणे एक्सप्रेस व पुणे-दरभंगा-पुणे पूजा विशेष ट्रेन प्रत्येक बुधवार को पुणे से  ट्रेन संख्या 11033 पुणे-दरभंगा एक्सप्रेस और प्रत्येक शुक्रवार को  ट्रेन संख्या 11034 दरभंगा-पुणे एक्सप्रेस के रूप में अगले आदेश तक चलेगी।

वहीं  पुणे-गोरखपुर-पुणे पूजा विशेष ट्रेन को प्रत्येक बृहस्पतिवार पुणे से ट्रेन संख्या 11037 पुणे-गोरखपुर एक्सप्रेस और प्रत्येक शनिवार को गोरखपुर से  ट्रेन संख्या 11038 गोरखपुर-पुणे एक्सप्रेस के रूप में अगले आदेश तक चलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed