{"_id":"69fc25bda056e71cee0fb77b","slug":"indian-railway-ticket-reservations-made-month-in-advance-sleeper-coach-fills-up-in-just-half-an-hour-2026-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्मी की छुट्टियों में मुश्किल हुआ सफर: एक महीने पहले रिजर्वेशन, आधे घंटे में ही भर गया स्लीपर कोच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्मी की छुट्टियों में मुश्किल हुआ सफर: एक महीने पहले रिजर्वेशन, आधे घंटे में ही भर गया स्लीपर कोच
Thu, 07 May 2026 11:10 AM IST
Pragati Chand
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: Pragati Chand
Updated Thu, 07 May 2026 11:10 AM IST
सार
गर्मी की छुट्टियों में परदेश से घर जाने वाले यात्रियों की भीड़ के चलते ट्रेन में टिकट नहीं मिल पा रहा है। कई स्कूलों में बच्चों की छुट्टी 20 मई के बाद ही हो जाएगी। ऐसे में इन दिनों में ट्रेनों में कन्फर्म सीट का संकट गहरा गया है।
विज्ञापन
ट्रेन टिकट
- फोटो : freepik
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गर्मी की छुट्टियों में अगर आप परिवार के साथ बाहर जाने की योजना बना रहे हैं तो रेल के सफर में राहत नहीं मिलने वाली है। वैसे तो कई स्कूलों में बच्चों की छुट्टी 20 मई के बाद ही हो जाएगी, ऐसे में 20 मई से 15 जून तक ट्रेनों में कन्फर्म सीट का संकट है।
विज्ञापन
अब से एक महीने बाद यात्रा करने वाले जो लोग अपना रिजर्वेशन कराने पहुंच रहे हैं, उनको भी सीट नहीं मिल पा रही है। बुधवार को तो रिजर्वेशन काउंटर पर सुबह 8 बजे से पहले भीड़ थी लेकिन रिजर्वेशन शुरू होने के आधे घंटे बाद ही स्लीपर कोच भर गया है। वेटिंग टिकट मिलने लगा।
विज्ञापन
गर्मी की छुट्टियों में लोग परिवार के साथ जम्मू में माता वैष्णो देवी दर्शन करने के साथ ही जम्मू, अमृतसर के आसपास घूमने जाते हैं। हरिद्वार, मसूरी, देहरादून, ऋषिकेश के लिए भी लोग यात्रा प्लान करते हैं। ऐसे में कुछ लोगोें ने पहले से टिकट करवा लिया है, कुछ 20 मई से लेकर 10 जून तक टिकट करवा रहे हैं, उनको भी कंफर्म सीट नहीं मिल रही है।
विज्ञापन