Indian Railway: वाराणसी से आनंद विहार टर्मिनस और बठिंडा के लिए चलेंगी समर स्पेशल ट्रेन
लगातार बढ़ रही भीड़ और ग्रीष्मकालीन अवकाश को देखते हुए भारतीय रेलवे ने स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू किया है। वाराणसी से आनंद विहार टर्मिनस और बठिंडा के लिए समर स्पेशल ट्रेन चलेंगी।
विस्तार
लगातार बढ़ रही भीड़ और ग्रीष्मकालीन अवकाश को देखते हुए भारतीय रेलवे ने स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू किया है। गाड़ी संख्या 04052 / 04051 आनंद विहार टर्मिनस - वाराणसी सिटी - आनंद विहार टर्मिनस ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी चलाई जाएगी। वहीं अंबाला मंडल के वरिष्ठ वणिज्य प्रबंधक वीरेंद्र कादयान ने बताया कि 04530/29 का संचालन बठिंडा-वाराणसी-बठिंडा के बीच किया जाएगा।
आनंद विहार टर्मिनस - वाराणसी सिटी - आनंद विहार टर्मिनस ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी का संचालन 23 अप्रैल से 14 मई तक प्रत्येक रविवार व शुक्रवार को आनंद विहार टर्मिनस से और 24 अप्रैल से 15 मई तक प्रत्येक सोमवार व शनिवार को वाराणसी सिटी से सात फेरे के लिए किया जाएगा।
यह ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी आनंद विहार टर्मिनस से रात 11 बजे प्रस्थान कर अगले दिन शाम 4:30 बजे वाराणसी सिटी स्टेशन पहुंचेगी। वहीं, वापसी के दौरान यह ट्रेन वाराणसी स्टेशन से शाम 6:15 बजे प्रस्थान कर आनंद विहार टर्मिनस अगले दिन दोपहर 1:20 बजे पहुंचेगी। आनंद विहार टर्मिनस और वाराणसी सिटी स्टेशन के बीच मुरादाबाद, चंदौसी, लखनऊ, प्रतापगढ़ स्टेशन पर रुकेगी।
ये भी पढ़ें: रेलवे स्टेशन से 27 लाख रुपये के साथ बिहार जा रहा युवक पकड़ाया, पड़ताल में जुटा आयकर विभाग
ट्रेन नंबर 04530 बठिंडा रेलवे स्टेशन से प्रत्येक रविवार व बुधवार को 23 अप्रैल से 14 मई तक रात 8.55 बजे रवाना होकर रात 12.50 बजे अंबाला कैंट और अगले दिन शाम 5.45 बजे वाराणसी सिटी रेलवे स्टेशन पहुंचेगी।
वापसी में ट्रेन नंबर 04529 वाराणसी से सोमवार व बृहस्पतिवार को 24 अप्रैल से 15 मई तक रात 8.15 बजे रवाना होकर रात 12.50 बजे अंबाला कैंट और अगले दिन शाम 7.10 बजे बठिंडा पहुंचेगी। बीच रास्ते ट्रेन रामपुरा फूल, बरनाला, धूरी, पटियाला, राजपुरा, अंबाला कैंट, यमुनानगर-जगाधरी, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, अलामनगर, लखनऊ, राय बरेली व प्रतापगढ़ रेलवे स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी।