फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Youth going to Bihar caught with Rs 27 lakh from varanasi railway station

Varanasi: रेलवे स्टेशन पर 27 लाख रुपये के साथ बिहार जा रहा युवक पकड़ा, पड़ताल में जुटा आयकर विभाग

Sat, 22 Apr 2023 09:28 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 22 Apr 2023 09:28 PM IST
सार

वाराणसी के कैंट रेलवे स्टेशन पर जीआरपी की चेकिंग के दौरान प्लेटफॉर्म नंबर आठ से शनिवार को एक युवक 27.48 लाख रुपये के साथ पकड़ा गया। आशंका जताई गई है कि रुपये हवाला कारोबार से जुड़े लोगों के हैं।

विज्ञापन
Youth going to Bihar caught with Rs 27 lakh from varanasi railway station
कैंट स्टेशन से 27 लाख रुपये के साथ बिहार का युवक पकड़ा गया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के कैंट रेलवे स्टेशन पर जीआरपी की चेकिंग के दौरान प्लेटफॉर्म नंबर आठ से शनिवार को एक युवक 27.48 लाख रुपये के साथ पकड़ा गया। पकड़ा गया युवक बिहार के नालंदा से आया था और उसे वहीं वापस जाना था। कैंट जीआरपी की सूचना पर इनकम टैक्स की टीम रुपये जब्त कर युवक से पूछताछ कर रही है। प्रथम दृष्टया आशंका जताई गई है कि रुपये हवाला कारोबार से जुड़े लोगों के हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

कैंट जीआरपी प्रभारी हेमंत कुमार सिंह ने बताया कि ईद, गंगा पुष्कर कुंभ और नगर निकाय चुनाव के मद्देनजर वह फोर्स के साथ स्टेशन पर चेकिंग कर रहे थे। प्लेटफॉर्म नंबर आठ पर मौजूद एक युवक को देख कर शंका हुई तो उसके पिट्ठू बैग की तलाशी ली गई। बैग के अंदर दो जगह सिलाई की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों जगह की सिलाई को खोल कर देखा गया तो उसके अंदर से 27 लाख 48 हजार 220 रुपये मिले। पूछताछ में युवक की पहचान बिहार के नालंदा के औगारी क्षेत्र निवासी अभिनीत कुमार के रूप में हुई। युवक ने बताया कि वह फरक्का एक्सप्रेस ट्रेन से शनिवार की सुबह कैंट स्टेशन पर आया था।
ये भी पढ़ें: सजदे में हर सिर, ज्ञानवापी से आजमगढ़ के जामा मस्जिद तक...तस्वीरों में देखें पूर्वांचल में ईद का जश्न

Trending Videos

स्टेशन के बाहर उसे एक व्यक्ति मिला, जिसने उसे बैग थमाया। बैग थमाने वाले के बारे में उसे कोई जानकारी नहीं है। फरक्का एक्सप्रेस ट्रेन से ही उसका वापसी का रिजर्वेशन था। युवक ने बताया कि वह पढ़ाई करता है। घर की आर्थिक स्थिति अच्छी न होने के कारण वह रुपये से भरा बैग वाराणसी से लेकर नालंदा पहुंचाने के लिए तैयार हुआ था।

काम के बदले मिलते 10 हजार

कैंट जीआरपी द्वारा पकड़े गए युवक ने कहा कि नालंदा से रंजित नाम के एक व्यक्ति ने उसे वाराणसी भेजा था। रंजित के बारे में वह बहुत कुछ नहीं जानता है। रंजित ने उससे कहा था कि वाराणसी के कैंट स्टेशन के बाहर उसे एक व्यक्ति बैग में 15 लाख रुपये देगा, उसे लेकर नालंदा आना है। नालंदा पहुंचने पर उसे 10 हजार रुपये मिलते। इसके अलावा उसे आने-जाने के लिए ट्रेन का टिकट और रास्ते का खर्च अलग से दिया गया था।

मोबाइल की कॉल डिटेल से मिलेगा सुराग

जीआरपी कैंट प्रभारी ने बताया कि इस घटना में गिरफ्त में आए युवक के मोबाइल की अहम भूमिका है। युवक के मोबाइल का कॉल डिटेल रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है। पूरी उम्मीद है कि कॉल डिटेल रिकॉर्ड के सहारे इस गिरोह की तह तक पहुंचने में हमें बड़ी मदद मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed