{"_id":"6409485f5adb3bd0ee0a3164","slug":"indian-railway-news-special-train-from-varanasi-to-mata-vaishno-today-read-full-schedule-2023-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indian Railway News: वाराणसी से माता वैष्णो के लिए विशेष ट्रेन आज, पढ़ें पूरा शेड्यूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indian Railway News: वाराणसी से माता वैष्णो के लिए विशेष ट्रेन आज, पढ़ें पूरा शेड्यूल
Thu, 09 Mar 2023 08:16 AM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: किरन रौतेला
Updated Thu, 09 Mar 2023 08:16 AM IST
सार
उत्तर रेलवे की वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक रेखा शर्मा ने बताया कि गाड़ी संख्या 04211 नौ मार्च को वाराणसी कैंट स्टेशन से रवाना होगी।
विज्ञापन
Special Train
- फोटो : File Photo
विस्तार
रेल प्रशासन की ओर से कैंट स्टेशन से माता वैष्णाे देवी कटरा के बीच एक विशेष ट्रेन गुरुवार को चलेगी। उत्तर रेलवे की वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक रेखा शर्मा ने बताया कि गाड़ी संख्या 04211 नौ मार्च को वाराणसी कैंट स्टेशन से रवाना होगी। प्रतापगढ़, रायबरेली जक्शन, लखनऊ, शाहजहांपुर, बरेली, मुरादाबाद, सहारनपुर, यमुनानगर जगाधरी, अंबाला कैंट, लुधियाना, जालंधर कैंट, पठानकोट, जम्मूतवी, ऊधमपुर होते हुए 12 मार्च को कटरा पहुंचेगी। ट्रेन में एक प्रथम एसी, दो सेकेंड एसी, छह थर्ड एसी, चार स्लीपर और तीन सामान्य श्रेणी के डिब्बे होंगे।
विज्ञापन