फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   indian railway news north east railway varanasi Rs 81 690 collected from 163 passengers traveling without tickets

सघन चेकिंग अभियान: बिना टिकट यात्रा कर रहे 163 यात्रियों से वसूले 81,690 रुपये

Wed, 05 Jan 2022 09:48 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 05 Jan 2022 09:48 PM IST
सार

 मऊ को केंद्र बिंदु बनाकर बुधवार को वाराणसी सिटी-औड़िहार खंड, बनारस-माधोसिंह खंड और औहिार-बलिया खंड पर सघन टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। 

विज्ञापन
indian railway news north east railway varanasi  Rs 81 690 collected from 163 passengers traveling without tickets
ट्रेनों में चला सघन चेंकिंग अभियान - फोटो : फाइल

विस्तार

पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी के सहायक वाणिज्य प्रबंधक अजय कुमार सुमन के नेतृत्व में बिना टिकट यात्रा कर रहे लोगों को टीटी और आरपीएफ टीम मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया। इन सभी से जुर्माने के साथ अतिरिक्त अर्थदंड वसूला गया। जिसमें वाराणसी सिटी की आईसीपी टीम द्वारा 163 बिना टिकट यात्रा कर रहे यात्रियों से कुल 81,690 रुपये रेल राजस्व वसूला गया।

विज्ञापन


मऊ को केंद्र बिंदु बनाकर बुधवार को वाराणसी सिटी-औड़िहार खंड, बनारस-माधोसिंह खंड और औहिार-बलिया खंड पर सघन टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। टीम में सीआईटी राकेश कुमार, सीटीटीआई मारूफ खान, सुनील सिंह, रईस अहमद समेत दर्जनों आरपीएफ के जवान शामिल रहे।
विज्ञापन


कोहरे के चलते देर से पहुंची ट्रेनें
कोहरे ने बुधवार को भी ट्रेनों की रफ्तार रोके रखी। कई ट्रेनें विलंब से रेलवे स्टेशन पहुंच रही हैं।  कोहरे से ट्रेन संख्या 13009 दून एक्सप्रेस दो घंटा, 13010 दून एक्सप्रेस तीन घंटा, 12391 श्रमजीवी एक्सप्रेस एक घंटा, 12582 नई दिल्ली बनारस एक्सप्रेस दो घंटा, 12561 स्वतंत्रता सेनानी ढाई घंटा, 12562 तीन घंटा, 13005 पंजाब मेल सवा छह घंटा, डाउन पंजाब मेल ढाई घंटा विलंब से कैंट व बनारस स्टेशन पहुंची। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed