फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Indian Railway News Four trains including Varanasi Lucknow Intercity express canceled and 12 trains diverted

यात्रीगण कृपया ध्यान दें: वाराणसी-लखनऊ इंटरसिटी समेत चार ट्रेनें रद्द, 12 ट्रेनों के मार्ग में किया गया बदलाव

Sat, 01 Oct 2022 09:01 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 01 Oct 2022 09:01 PM IST
सार

वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर तीन और चार पर निर्माण कार्य के कारण चार जोड़ी ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। वहीं 12 जोड़ी ट्रेनों का मार्ग परिवर्तन कर दिया गया है। पढ़ें पूरी जानकारी। 
 

विज्ञापन
Indian Railway News Four trains including Varanasi Lucknow Intercity express canceled and 12 trains diverted
वाराणसी कैंट स्टेशन - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर तीन और चार को अब 10.75 मीटर चौड़ा किया जाएगा। चौड़ीकरण के लिए दोनों प्लेटफॉर्म पर रेलवे ने 45 दिन का ब्लॉक लिया है। इसके चलते चार जोड़ी ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है, जबकि 12 जोड़ी ट्रेनों का मार्ग परिवर्तन कर दिया गया है।

विज्ञापन


5.3 मीटर चौड़ाई वाले प्लेटफार्म नंबर तीन और चार को 10.75 मीटर चौड़ा किया जाना है। शनिवार से रेलवे लाइन ट्रैक को बगल शिफ्ट करने काम शुरू कर दिया गया। इससे 14214-14213 बहराइच-वाराणसी-बहराइच एक्सप्रेस दोनों दिशाओं में पांच अक्तूबर से पांच नवंबर तक रद्द कर दिया गया है।
विज्ञापन


वहीं, 14204 लखनऊ-वाराणसी इंटरसिटी एक्सप्रेस चार अक्तूबर से 14 नवंबर तक और 14203 वाराणसी-लखनऊ इंटर सिटी एक्सप्रेस को चार अक्तूबर 15 नवंबर तक रद्द किया गया है। जबकि 13346 सिंगरौली-वाराणसी एक्सप्रेस, 13345 वाराणसी-सिंगरौली एक्सप्रेस, 13343 वाराणसी-श्रीनगर एक्सप्रेस और 03298 वाराणसी-पटना एक्सप्रेस मेमू स्पेशल और 03289 वाराणसी पटना मैमू स्पेशल ट्रेन को शनिवार (एक अक्तूबर) से 14 नवंबर तक के लिए रद्द किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कैंट स्टेशन के निदेशक गौरव दीक्षित ने बताया कि इनके अलावा छपरा-चेन्नई एक्सप्रेस, लोकमान्य तिलक टर्मिनल-गोरखपुर एक्सप्रेस, नौतनवा-दुर्ग एक्सप्रेस समेत 12 जोड़ी ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन किया गया है।

कैंट रेलवे स्टेशन पर नौ लोगों ने किया रक्तदान

कैंट रेलवे स्टेशन के हेल्थ यूनिट में शनिवार को स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसमें नौ लोगों ने रक्तदान किया। साथ ही रेलवे कर्मचारियों के सहयोग से वाराणसी वालेंट्री ब्लड डोनर ग्रुप (वीवीबीडी) बनाया गया।  शिव प्रसाद मंडलीय चिकित्सालय कबीर चौरा एवं रक्तमित्र परिवार फाउंडेशन सेंटर वाराणसी के सहयोग से आयोजित शिविर का शुभारंभ कैंट रेलवेे स्टेशन निदेशक गौरव दीक्षित ने किया। रेलवे से हरिंद्र मीना,अशोक कुमार, नील कमल, सीआईटी धर्मेंद्र मिश्र, सुरेश पांडेय, रत्नाकर दूबेे, नवीन पांडेय, विजय बहादुर आदि लोगों ने स्वैच्छिक रूप से रक्तदान किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed