फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Indian Railway Many trains from Varanasi City to Jodhpur canceled from January 9 to 21 see full list

Indian Railway: वाराणसी सिटी से जोधपुर जाने वाली कई ट्रेनें 9 से 21 जनवरी तक रद्द, देखें पूरी सूची

Fri, 06 Jan 2023 06:40 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 06 Jan 2023 06:40 PM IST
सार

जयपुर मंडल में खातीपुरा रेलवे स्टेशन के रिमॉडलिंग के कारण कई ट्रेनों का परिचालन रद्द और मार्ग परिवर्तित किया गया है। रद्द हुई ट्रेनों में वाराणसी सिटी से जोधपुर जाने और जोधपुर से वाराणसी सिटी आने वाली ट्रेनें भी शामिल हैं। 

विज्ञापन
Indian Railway Many trains from Varanasi City to Jodhpur canceled from January 9 to 21 see full list
मरुधर एक्सप्रेस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जयपुर मंडल में खातीपुरा रेलवे स्टेशन के रिमॉडलिंग का कार्य चल रहा है। इसके चलते इस स्टेशन पर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य होना है। इस कारण कई ट्रेनों का परिचालन रद्द और मार्ग परिवर्तित किया गया है। रद्द हुई ट्रेनों में वाराणसी सिटी से जोधपुर जाने और जोधपुर से वाराणसी सिटी आने वाली ट्रेनें शामिल हैं। जबकि एक ट्रेन का मार्ग परिवर्तित किया गया है। 

विज्ञापन


उत्तर रेलवे लखनऊ की वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक रेखा शर्मा के मुताबिक वाराणसी सिटी से जोधपुर तक जाने वाली मरुधर एक्सप्रेस (14853) 9,11,16,18 व 21 जनवरी को रद्द रहेगी। मरुधर एक्सप्रेस (14863) 10,13,17 व 20 जनवरी और मरुधर एक्सप्रेस (14866) 12 व 19 जनवरी को निरस्त कर दी गई है।
विज्ञापन


इसी तरह जोधपुर से वाराणसी सिटी आने वाली मरुधर एक्सप्रेस (14854) 9,12,16 व 19 जनवरी और मरुधर (14864) 8,10,15,17 व 20 जनवरी को निरस्त रहेगी। वहीं, वाराणसी सिटी से अहमदाबाद जाने वाली अहमदाबाद साप्ताहिक एक्सप्रेस (19408) का मार्ग परिवर्तित किया गया है। यह ट्रेन सात जनवरी को रेवाड़ी-अलवर-जयपुर-फुलेरा की जगह अब रेवाड़ी-रींगस होते हुए फुलेरा जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed