फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Indian Railway: 20 coaches will be Garib Rath, monitoring will be done with CC cameras.

Indian Railway:20 कोच की होगी गरीबरथ, सीसी कैमरे से होगी निगरानी

Sun, 23 Jun 2024 05:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jun 2024 05:11 AM IST
विज्ञापन
Indian Railway: 20 coaches will be Garib Rath, monitoring will be done with CC cameras.
गरीबरथ सुपरफास्ट एक्सप्रेस अब एलएचबी (लिंके-हॉफमैन-बुश) कोच से लैस होकर चलेगी। इस ट्रेन में यात्रियों को अतिरिक्त 664 बर्थ मिलेंगे। सात जुलाई से चलने वाली ट्रेन संख्या 22541/22542 बनारस-आनंद विहार टर्मिनस गरीबरथ सुपरफास्ट एक्सप्रेस में 20 एलएचबी कोच होंगे। अब तक यह ट्रेन 12 कोच से संचालित होती थी। इन कोचों में सीसी कैमरे और फायर स्मोक डिटेक्टर भी लगाए गए हैं। कोच में रिफ्लेक्टर स्ट्रिप, अत्याधुनिक एलईडी डिस्प्ले भी होगी।
विज्ञापन

पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल के पीआरओ अशोक कुमार ने बताया कि बनारस स्टेशन से सात जुलाई और आनंद विहार टर्मिनस से 8 जुलाई को यह एलएचबी कोच ट्रेन चलाई जाएगी। एलएचबी कोच लगने से गरीब रथ में वातानुकूलित तृतीय श्रेणी इकोनॉमी के 20 व जनरेटर सह लगेज यान के 2 कोचों सहित कुल 22 कोच लगाए जाएंगे। पहले वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 12 कोचों के स्थान पर वातानुकूलित तृतीय इकोनॉमी श्रेणी के 20 कोच लगाए जाने से 664 अतिरिक्त बर्थ उपलब्ध होगें। इस ट्रेन में 664 अतिरिक्त बर्थ उपलब्ध होने से बनारस से आनंद विहार टर्मिनस (दिल्ली) जाने एवं आने वाले यात्रियों को काफी सुविधा होगी। गरीब रथ एक्सप्रेस के सभी कोच एसी थ्री-टियर के हैं और इसका किराया भी अन्य ट्रेनों के वातानुकूलित तृतीय श्रेणी कोचों की तुलना में सस्ता है।
विज्ञापन

पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल पर बनारस स्टेशन से आनंद विहार टर्मिनस (दिल्ली) को जाने वाली गरीब रथ एक्सप्रेस जो आईसीएफ कन्वेंशनल कोच वाले रैक से चलाई जाती है, प्रत्येक कोच में 78 बर्थ होते हैं। नए डिजाइन के एलएचबी इकोनॉमी कोच के रैक के एलएचबी इकोनॉमी के प्रत्येक कोच में 80 बर्थ होते हैं। यह कोच आरामदायक और सुरक्षायुक्त होती है। इन कोचों में मोबाइल होल्डर, फोल्डेबल टेबल, फुट ऑपरेटेड पानी की टोंटियां, दिव्यांगों के लिए प्रत्येक कोच में टॉयलेट की सुविधा उपलब्ध है। नए प्रकार के बॉटल होल्डर भी लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन





आज वनवे चलेगी हावड़ा-वाराणसी सिटी स्पेशल ट्रेन
वाराणसी। गर्मी की भीड़ को देखते हुए 05181 हावड़ा-वाराणसी सिटी स्पेशल ट्रेन का संचालन हावड़ा से 23 जून को एकल यात्रा के लिए किया गया है। यह ट्रेन हावड़ा से सुबह 5.15 बजे छूटेगी और बलिया, गाजीपुर सिटी होते हुए रात 9.45 बजे वाराणसी सिटी स्टेशन पहुंचेगी। पीआरओ अशोक कुमार ने बताया कि इस ट्रेन में एसएलआरडी के 2 व शयनयान श्रेणी के 19 सहित कुल 21 कोच लगाए जाएंगे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed