फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Indian Institute of Carpet Bhadohi will merged in BHU

भदोही के कार्पेट इंस्टीट्यूट का बीएचयू में विलय, मालवीय कैंसर संस्थान पर भी लगी मुहर

Wed, 27 Sep 2017 03:35 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Wed, 27 Sep 2017 03:35 PM IST
विज्ञापन
Indian Institute of Carpet Bhadohi will merged in BHU
काशी हिन्दू विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला
यूपी के भदोही स्थित इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ कार्पेट टेक्नोलॉजी अब बीएचयू का हिस्सा होगा। यहां चलने वाले पाठ्यक्रमों सहित अन्य व्यवस्थाओं के संचालन की व्यवस्था जल्द ही बीएचयू प्रशासन करेगा। मंगलवार को नई दिल्ली में हुई बीएचयू की कार्यकारिणी परिषद की बैठक में यह फैसला लिया गया।
विज्ञापन


इसके अलावा शिक्षकों, अधिकारियों की नियुक्ति, मालवीय कैंसर संस्थान आदि के प्रस्तावों को भी सहमति दी गई। भदोही के कार्पेट इंस्टीट्यूट में अध्ययनरत छात्रों को कार्पेट डिजाइन, डाइंग आदि का विशेष प्रशिक्षण दिया जाता है।
विज्ञापन


यहां से छात्रों को बी. टेक की उपाधि दी जाती है। विश्वविद्यालय के पीआरओ राजेश सिंह ने बताया कि कुलपति की अध्यक्षता में हुई परिषद की बैठक में इंस्टीट्यूट के बीएचयू में विलय के प्रस्ताव पर मुहर लगा दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा मिर्जापुर में पं. मदन मोहन मालवीय के ससुराल पक्ष की ओर से एक मकान बीएचयू को दान करने का प्रस्ताव भी बैठक में रखा गया था। इस प्रस्ताव को भी मंजूरी दे दी गई।


बताया कि पिछले दिनों शिक्षकों के विभिन्न पदों, अधिकारियों आदि की नियुक्ति से संबंधित लिफाफे भी खोले गए, जिस पर परिषद ने अपनी मुहर लगा दी है। इसके अलावा पूर्व में हुई विकास, वित्त समिति आदि समितियों की कार्रवाई की पुष्टि भी हुई।

बैठक के दौरान बीएचयू में हुए हालिया उपद्रव पर चर्चा हुई या नहीं, इस सवाल पर राजेश सिंह का कहना था कि इस बारे में कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed