{"_id":"59cb77fb4f1c1bec538b4b0d","slug":"indian-institute-of-carpet-bhadohi-will-merged-in-bhu","type":"story","status":"publish","title_hn":"भदोही के कार्पेट इंस्टीट्यूट का बीएचयू में विलय, मालवीय कैंसर संस्थान पर भी लगी मुहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भदोही के कार्पेट इंस्टीट्यूट का बीएचयू में विलय, मालवीय कैंसर संस्थान पर भी लगी मुहर
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Wed, 27 Sep 2017 03:35 PM IST
विज्ञापन
काशी हिन्दू विश्वविद्यालय
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के भदोही स्थित इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ कार्पेट टेक्नोलॉजी अब बीएचयू का हिस्सा होगा। यहां चलने वाले पाठ्यक्रमों सहित अन्य व्यवस्थाओं के संचालन की व्यवस्था जल्द ही बीएचयू प्रशासन करेगा। मंगलवार को नई दिल्ली में हुई बीएचयू की कार्यकारिणी परिषद की बैठक में यह फैसला लिया गया।
इसके अलावा शिक्षकों, अधिकारियों की नियुक्ति, मालवीय कैंसर संस्थान आदि के प्रस्तावों को भी सहमति दी गई। भदोही के कार्पेट इंस्टीट्यूट में अध्ययनरत छात्रों को कार्पेट डिजाइन, डाइंग आदि का विशेष प्रशिक्षण दिया जाता है।
यहां से छात्रों को बी. टेक की उपाधि दी जाती है। विश्वविद्यालय के पीआरओ राजेश सिंह ने बताया कि कुलपति की अध्यक्षता में हुई परिषद की बैठक में इंस्टीट्यूट के बीएचयू में विलय के प्रस्ताव पर मुहर लगा दी गई।
विज्ञापन
इसके अलावा मिर्जापुर में पं. मदन मोहन मालवीय के ससुराल पक्ष की ओर से एक मकान बीएचयू को दान करने का प्रस्ताव भी बैठक में रखा गया था। इस प्रस्ताव को भी मंजूरी दे दी गई।
बताया कि पिछले दिनों शिक्षकों के विभिन्न पदों, अधिकारियों आदि की नियुक्ति से संबंधित लिफाफे भी खोले गए, जिस पर परिषद ने अपनी मुहर लगा दी है। इसके अलावा पूर्व में हुई विकास, वित्त समिति आदि समितियों की कार्रवाई की पुष्टि भी हुई।
बैठक के दौरान बीएचयू में हुए हालिया उपद्रव पर चर्चा हुई या नहीं, इस सवाल पर राजेश सिंह का कहना था कि इस बारे में कोई जानकारी नहीं है।