फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Indian Army Agniveer recruitment results declared See result by this link

Agniveer Result: अग्निवीर भर्ती लिखित परीक्षा के परिणाम घोषित, मिलिट्री पुलिस के लिए 240 बेटियों ने मारी बाजी

Wed, 24 May 2023 08:52 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 24 May 2023 08:52 PM IST
सार

सेना भर्ती के वाराणसी कार्यालय ने अग्निवीर भर्ती की ऑनलाइन परीक्षा 17 से 26 अप्रैल के बीच कराई थी। परीक्षा परिणाम बुधवार को घोषित कर दिए गए। पूर्वांचल के 12 जिलों के 12,594 अभ्यर्थी उत्तीर्ण हुए हैं। 

विज्ञापन
Indian Army Agniveer recruitment results declared See result by this link
अग्निवीर रैली भर्ती के लिए जाते अभ्यर्थी (फाइल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अग्निवीर भर्ती के परीक्षा परिणाम बुधवार को घोषित कर दिए गए। इसमें वाराणसी सहित पूर्वांचल के 12 जिलों के 12,594 अभ्यर्थी उत्तीर्ण हुए हैं। सफल अभ्यर्थी अब सेना की भर्ती रैली में हिस्सा ले सकेंगे। इसके लिए जल्द ही प्रवेश पत्र जारी किए जाएंगे। बदले नियम के अनुसार अग्निवीर भर्ती की ऑनलाइन परीक्षा पहली बार कराई गई थी।

विज्ञापन


सेना भर्ती के वाराणसी कार्यालय ने अग्निवीर भर्ती की ऑनलाइन परीक्षा 17 से 26 अप्रैल के बीच कराई थी। इसके लिए वाराणसी में 11 और गोरखपुर में चार परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। चंदौली, गाजीपुर, गोरखपुर, बलिया, जौनपुर, मऊ सहित अन्य जिलों के 43,908 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी थी। अब परीक्षा परिणाम जारी किए गए हैं। जल्द ही अभ्यर्थियों को दौड़ के लिए बुलाया जाएगा।

विज्ञापन

पहली बार कराई गई थी ऑनलाइन परीक्षा

फिजिकल टेस्ट होगा, फिर भर्ती की अंतिम प्रक्रिया पूरी की जाएगी। सबसे ज्यादा 35,314 युवाओं ने जनरल ड्यूटी के लिए आवेदन किया था। क्लर्क के लिए 4,223 आवेदन आए। 8वीं पास तकनीशियन के लिए सबसे कम 319 आवेदन ही आ सके थे। सबसे ज्यादा आवेदन गाजीपुर से आए।

विज्ञापन
विज्ञापन

मिलिट्री पुलिस के लिए 240 बेटियों ने परीक्षा उत्तीर्ण की है। अग्निवीर भर्ती के तहत पहली बार महिला मिलिट्री पुलिस के लिए आवेदन मांगा गया था। वाराणसी सहित पूर्वांचल के 12 जिलों से 682 बेटियों ने आवेदन पत्र भरा था। इनमें से 240 बेटियों ने बाजी मारी है।
ये भी पढ़ें: सपा विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव और उनके भाई को तीन माह की सजा, 8 वर्ष पुराना है मामला
 

ऐसे देख सकेंगे रिजल्ट

सबसे पहले भारतीय सेना की ऑफिशियल वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाना होगा। इसके बाद अभ्यर्थी सीईई रिजल्ट से संबंधित लिंक पर क्लिक करें। अब आपके सामने एक नए पेज पर जोन के अनुसार रिजल्ट ओपन हो जाएगा। आप जिस जोन के तहत आते हैं उस लिंक पर क्लिक करें। लिंक पर क्लिक करते ही लिस्ट पीडीएफ फॉर्मेट में एक नए पेज पर ओपन हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed