फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   India wins silver in World Para Shooting after 18 years, thanks to Sumedha's performance.

Varanasi News: सुमेधा के प्रदर्शन से 18 साल बाद वर्ल्ड पैरा निशानेबाजी में भारत ने जीता रजत

Sun, 13 Sep 2026 02:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
India wins silver in World Para Shooting after 18 years, thanks to Sumedha's performance.
वाराणसी। पैरा शूटिंग की वर्ल्ड चैंपियनशिप में 10 मीटर पिस्टल की टीम स्पर्धा में वाराणसी के मानस नगर कॉलोनी निवासी सुमेधा पाठक के प्रदर्शन से भारतीय टीम ने 18 साल बाद पी-2 स्पर्धा में रजत पदक जीता। प्रतियोगिता दक्षिण कोरिया में खेली गई। सुमेधा के पिता ब्रजेश चंद्र पाठक ने बताया कि यह प्रतियोगिता दक्षिण कोरिया के चेंगवान शहर में 7 से 15 सितंबर तक खेली गई। वर्ल्ड पैरा शूटिंग चैंपियनशिप में भारतीय महिला टीम ने पहली बार रजत पदक कर इतिहास बनाया। भारतीय टीम में सुमेधा पाठक, दिल्ली की भक्ति शर्मा और अजमेर की सृष्टि अरोड़ा शामिल हैं। इस प्रतियोगिता को जीतने के लिए सुमेधा को छह वर्ष इंतजार करना पड़ा। उन्होंने इससे पहले पेरू और यूएई यूएई में आयोजित वर्ल्ड पैरा में पदक से चूक गई थी। तीसरे प्रयास में सुमेधा ने रजत पदक हासिल किया। इसमें ईरान को पहला भारत को दूसरा और चीनी टीम ने तीसरा स्थान हासिल किया। इस जीत के बाद सुमेधा बुलंद आत्मविश्वास के साथ जापान में खेली जाने वाली एशियन गेम्स में पदक पर निशाना साधने मैदान में उतरेंगी। यह प्रतियोगिता 14 से 24 अक्तूबर तक खेली जाएगी। इसमें सुमेधा 10 मीटर पिस्टल स्पर्धा में खेलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed