फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   India will become manufacturing hub of anti TB drug like Covid vaccine one world tb summit

Varanasi: कोविड वैक्सीन की तरह एंटी टीबी ड्रग का मैन्यूफक्चरिंग हब बनेगा भारत, वन वर्ल्ड टीबी समिट का समापन

Sun, 26 Mar 2023 08:45 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 26 Mar 2023 08:45 PM IST
सार

वाराणसी में पहली बार आयोजित तीन दिवसीय वन वर्ल्ड टीबी समिट रविवार को समाप्त हो गई। अंतिम दिन नदेसर स्थित एक होटल में केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री मंत्री की अध्यक्षता में स्टॉप टीबी बोर्ड की बैठक हुई। 

विज्ञापन
India will become manufacturing hub of anti TB drug like Covid vaccine one world tb summit
वन वर्ल्ड टीबी समिट का समापन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरोना वैक्सीन की तरह ही भारत एंटी टीबी ड्रग मैन्यूफैक्चरिंग का हब भी बनेगा। इसका एलान रविवार को केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री डॉ. भारती प्रवीण पवार ने ब्राजील, फ्रांस, नाइजीरिया सहित 40 देशों के 198 प्रतिनिधियों की मौजूदगी में की है। उनका कहना है कि टीबी प्रिवेंटिव वैक्सीन बनाई जाएगी।

विज्ञापन


जिस तरह से कोरोना नियंत्रण में आईसीएमएआर, डीआरडीओ, परमाणु उर्जा विभाग का सहयोग लिया गया, वैसे ही टीबी वैक्सीन व दवा बनाने में भी लिया जाएगा। वैक्सीन बनाने के बाद दुनिया के जरूरतमंद देशों की मदद की जाएगी। कम कीमत पर दवा व वैक्सीन मुहैया कराने का काम होगा।

विज्ञापन

टीबी की करीब 80 फीसदी दवाएं भारत में

क्षय रोग उन्मूलन की तीन दिवसीय वन वर्ल्ड टीबी समिट रविवार को समाप्त हो गई। अंतिम दिन नदेसर स्थित एक होटल में केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री मंत्री की अध्यक्षता में स्टॉप टीबी बोर्ड की बैठक हुई। स्वास्थ्य राज्यमंत्री ने 2025 तक टीबी खात्मे के लिए उठाए जा रहे कदमों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि टीबी की करीब 80 फीसदी दवाएं भारत में बनती हैं। अब दूसरे देशों के साथ मिलकर टीबी को खत्म करने की दिशा में काम शुरू किया गया है। इसकी अगुवाई भारत कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: टीबी हारेगा और भारत जीतेगा, पांच नए मॉडयूल से होगा क्षय रोग उन्मूलन

टीबी मरीजों के इलाज की सही व्यवस्था

India will become manufacturing hub of anti TB drug like Covid vaccine one world tb summit
वन वर्ल्ड टीबी समिट में केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री डॉ. भारती प्रवीण पवार - फोटो : अमर उजाला

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में टीबी मरीजों को खोजने, उनकी बलगम की जांच व दवाइयां मुहैया कराने की सही व्यवस्था की गई है। मरीजों को पोषण पोटली मुहैया कराई जा रही है। हर टीबी मरीज के बैंक खाते में प्रति माह 500 रुपये भेजे जा रहे हैं ताकि खानपान बेहतर हो सके। निक्षय मित्र भी मरीजों को गोद ले रहे हैं। इसका सकारात्मक असर देखने को मिल रहा है। इस मॉडल से क्षय रोग का उन्मूलन संभव है।

डब्ल्यूएचओ की अधिकारी ने टीबी नियत्रण के भारतीय मॉडल को सराहा

वन स्टॉप टीबी बोर्ड की अधिशासी निदेशक व डब्ल्यूएचओ की डा.लूसिका डीआईटीयू ने क्षय रोग उन्मूलन के भारतीय मॉडल की सराहना की है।। उन्होंने कहा कि गांवों में आशा, एएनएम की ओर से मरीजों और उनके परिजनों को जागरूक किया जा रहा है। समय से दवाइयां देने, जांच में सहयोग की व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। पोषण पोटली का वितरण, मरीजों के खाते में धनराशि भेजने, निक्षय मित्रों की तत्परता ने भारत को आगे रखा है। यही मॉडल सही है। इसे दुनिया को अपनाना चाहिए। आगामी सितंबर में न्यूर्याक में होने वाली समिट में भारतीय मॉडल पर मंथन किया जाएगा।

क्षय रोग उन्मूलन में आर्टिफिशयल इंटेलीजेंस बनेगा मददगार

India will become manufacturing hub of anti TB drug like Covid vaccine one world tb summit
पीएम मोदी ने किया था वन वर्ल्ड टीबी समिट का शुभारंभ - फोटो : अमर उजाला

स्टॉप टीबी बोर्ड की बैठक में आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस को उपयोगी बताया गया। स्वास्थ्य राज्यमंत्री ने बताया कि मरीजों की जांच के लिए आधुनिक तकनीक की मशीनें, जरूरी उपकरणों आदि का प्रयोग किया जाएगा। इससे लोगों की समय से हो सकेगी। सटीक परिणाम भी सामने आएंगे। इस दिशा में सरकार ने कदम आगे बढ़ा दिया है। अस्पतालों, स्वास्थ्य केंद्रों पर आधुनिक तकनीक युक्त मशीनों से मरीजों की जांच की जाएगी।

वैक्सीन बनाने में जनभागीदारी जरूरी

India will become manufacturing hub of anti TB drug like Covid vaccine one world tb summit
वैक्सीन - फोटो : ANI

कोरोना संक्रमण पर नियंत्रण के लिए जिस तरह वैक्सीन बनाई गई, उसी तरह टीबी पर खात्मे के लिए वैक्सीन बनाने की दिशा में कार्रवाई तेजी से चल रही है। फार्मेसी क्षेत्र में भारत की नई पहचान बनी है। दुनिया आशा भरी नजरों से देख रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री डॉ. भारती प्रवीण पवार ने कहा कि जनभागीदारी जरूरी है। अनुसंधान संस्थान, वैज्ञानिकों, चिकित्सकों के साथ ही समाज के विभिन्न लोगों को आगे आने की जरूरत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed