{"_id":"5934535e4f1c1b7508bde2a9","slug":"india-victory-on-pakistan-fervent-celebration-cracked-crackers-shared-sweet","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत की जीत पर जमकर मना जश्न, फूटे पटाखे, बांटी मिठाई ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारत की जीत पर जमकर मना जश्न, फूटे पटाखे, बांटी मिठाई
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Mon, 05 Jun 2017 10:51 AM IST
विज्ञापन
भारत की जीत पर जश्न मनाते कार्यकर्ता
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लंबे इंतजार के बाद आईसीसी चैंपियंस ट्राफी में रविवार को भारत-पाकिस्तान आपस में भिड़े तो यह हर किसी के लिए यह मुकाबला खास बन गया। इसके चलते दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा पसरा नजर आया। घरों में केवल स्पोर्ट्स चैनल पर ही लोग टकटकी लगाए रहे।
विज्ञापन
हालांकि बारिश ने कई बार व्यवधान डाला पर मैच फिर से शुरू होते ही लोगों का उत्साह फिर से जवां हो उठा। भारत की जीत का लोगों ने देर रात तक जश्न मनाया। चैंपियंस ट्राफी में भारत-पाक के बीच क्रिकेट मैच को भुनाने में पहले से ही टीवी चैनलों और सोशल मीडिया जी जान से जुटे थे।
विज्ञापन
शनिवार से ही मैच को देखने की पूरी योजना घरों में तैयार हो गई। लोगों ने मैच शुरू होने के समय पर पड़ने वाले जरूरी काम दूसरे दिन के लिए खिसका दिए। क्रिकेट मैच में भारत की बैटिंग का जमकर लोगों ने लुत्फ उठाया तो वहीं पाकिस्तान की टीम के लगातार गिरते विकेट ने कई बार लोगों को जश्न मनाने का मौका दिया।
विज्ञापन
जहां भी क्रिकेट का प्रसारण होता दिखा अपने आप उनके पैर ठिठक गए।शोरूम से लेकर दूकानों और कार्पोरेट प्रतिष्ठानों में लोग मैच के रोमांच के गवाह बने। भारत की जीत पर जमकर पटाखे फूटे, मिठाइयां बंटी और एक दूसरे को जीत की बधाई दी। इस दौरान कई लोगों ने जीत, हार को लेकर सट्टे भी खूब लगाए।