{"_id":"5b894e6542c79246361b2303","slug":"india-post-payments-bank-will-inaugrate-tomorrow","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक का उद्घाटन कल, वाराणसी में पीयूष गोयल की मौजूदगी में होगा शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक का उद्घाटन कल, वाराणसी में पीयूष गोयल की मौजूदगी में होगा शुभारंभ
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Fri, 31 Aug 2018 08:26 PM IST
विज्ञापन
वाराणसी मंडल के छह पेमेंट्स बैंक की शुरुआत भी हो रही है
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को एक साथ देश भर में 650 इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक की शाखाएं और 3250 सेवा केंद्र का शुभारंभ करेंगे। इस कड़ी में वाराणसी मंडल के छह पेमेंट्स बैंक की शुरुआत भी हो रही है। वाराणसी में रेल मंत्री पीयूष गोयल की मौजूदगी में इसका शुभारंभ होगा।
वाराणसी मंडल के पोस्टर मास्टर जनरल प्रवण कुमार ने शुक्रवार को प्रेसवार्ता में बताया कि इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक की शुरुआत डाक विभाग संचार मंत्रालय के अधीन भारत सरकार की सौ प्रतिशत इक्विटी के साथ की गई है।
उन्होंने बताया कि इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक का अकाउंट ग्राहक के सेविंग बैंक के अकाउंट से लिंक रहेगा। एक लाख से ऊपर की राशि सीधे ग्राहक के सेविंग बैंक अकाउंट में जमा हो जाएगी। ग्राहक को एक क्यूआर कोड दिया जाएगा। इससे ग्राहक को पास बुक रखने की जरूरत नहीं होगी। इसी क्यूआर कोड से पैसों का लेन देन होगा।
विज्ञापन
ग्राहकों को अपना खाता संख्या व पिन याद रखने की जरूरत नहीं होगी। देश भर के 40 करोड़ से अधिक ग्राहकों को वित्तीय सेवा देने के लिए तीन लाख से अधिक पोस्टमैन और जीडीएस (एजेंट) तैयार किए जा रहे हैं। ये ग्राहकों के घर जाएंगे। बचत करने की आदत, इंवेस्टमेंट कैसे करें, ये बताएंगे। बताया कि हम मेडिकल व लाफ इंश्योरेंस के लिए मेट लाइफ व बजाज अलायंस के साथ टाई अप कर रहे हैं।