फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   India post payments bank will inaugrate tomorrow

इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक का उद्घाटन कल, वाराणसी में पीयूष गोयल की मौजूदगी में होगा शुभारंभ

Fri, 31 Aug 2018 08:26 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Updated Fri, 31 Aug 2018 08:26 PM IST
विज्ञापन
India post payments bank will inaugrate tomorrow
वाराणसी मंडल के छह पेमेंट्स बैंक की शुरुआत भी हो रही है - फोटो : amar ujala
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को एक साथ देश भर में 650 इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक की शाखाएं और 3250 सेवा केंद्र का शुभारंभ करेंगे। इस कड़ी में वाराणसी मंडल के छह पेमेंट्स बैंक की शुरुआत भी हो रही है। वाराणसी में रेल मंत्री पीयूष गोयल की मौजूदगी में इसका शुभारंभ होगा।
विज्ञापन


वाराणसी मंडल के पोस्टर मास्टर जनरल प्रवण कुमार ने शुक्रवार को प्रेसवार्ता में बताया कि इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक की शुरुआत डाक विभाग संचार मंत्रालय के अधीन भारत सरकार की सौ प्रतिशत इक्विटी के साथ की गई है। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक का अकाउंट ग्राहक के सेविंग बैंक के अकाउंट से लिंक रहेगा। एक लाख से ऊपर की राशि सीधे ग्राहक के सेविंग बैंक अकाउंट में जमा हो जाएगी। ग्राहक को एक क्यूआर कोड दिया जाएगा। इससे ग्राहक को पास बुक रखने की जरूरत नहीं होगी। इसी क्यूआर कोड से पैसों का लेन देन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्राहकों को अपना खाता संख्या व पिन याद रखने की जरूरत नहीं होगी। देश भर के 40 करोड़ से अधिक ग्राहकों को वित्तीय सेवा देने के लिए तीन लाख से अधिक पोस्टमैन और जीडीएस (एजेंट) तैयार किए जा रहे हैं। ये ग्राहकों के घर जाएंगे। बचत करने की आदत, इंवेस्टमेंट कैसे करें, ये बताएंगे। बताया कि हम मेडिकल व लाफ इंश्योरेंस के लिए मेट लाइफ व बजाज अलायंस के साथ टाई अप कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed