फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   India is emerging as a soft power on the global stage.

Varanasi News: वैश्विक मंच पर सॉफ्ट पावर के रूप में स्थापित हो रहा भारत

Mon, 03 Nov 2025 01:50 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 03 Nov 2025 01:50 AM IST
विज्ञापन
India is emerging as a soft power on the global stage.
डीएवी पीजी कॉलेज में राजनीति विज्ञान विभाग की ओर से आयोजित संगोष्ठी में वक्ताओं ने सांस्कृतिक राष्ट्रवाद और सॉफ्ट पावर पर चर्चा की। मुख्य वक्ता जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय, नई दिल्ली के स्कूल ऑफ इंटरनेशनल स्टडीज के वरिष्ठ आचार्य प्रो. अश्विनी महापात्रा ने कहा कि आरएसएस द्वारा प्रचारित प्रतिमानों के माध्यम से भारत न सिर्फ दक्षिण एशिया बल्कि पूरे विश्व में सॉफ्ट पॉवर के रूप में स्थापित हों रहा है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, सांस्कृतिक राष्ट्रवाद और सॉफ्ट पावर : उभरते प्रतिमान विषय पर प्रो. महापात्रा ने कहा कि आरएसएस भारत की आंतरिक चेतना को जागृत करने वाला संगठन है। भारतीय राष्ट्रवाद पश्चिमी देशों विशेष तौर से अमेरिकी राष्ट्रवाद से बिल्कुल विपरीत है। वहां का राष्ट्रवाद क्षेत्रीय भौगोलिक आधार पर बने राष्ट्र के लिए है, जबकि भारतीय राष्ट्रवाद सांस्कृतिक और मानवीय मूल्यों पर आधारित है। बीएचयू में दीनदयाल उपाध्याय चेयर के प्रो. टीपी सिंह ने पं. दीनदयाल उपाध्याय के आदर्शों और राष्ट्र के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का स्मरण करते हुए कहा कि उन्होंने राष्ट्र की पाश्चात्य अवधारणा को पुरजोर तरीके से ध्वस्त किया। कहा कि आरएसएस ने सदैव भारतीय संस्कृति को आगे बढ़ाया है। संगोष्ठी में प्रो. कृष्ण मोहन पांडेय, प्रो. जयशंकर झा, प्रो. अनूप कुमार मिश्र आदि ने विचार रखे। स्वागत प्रबंधक अजीत कुमार सिंह यादव और धन्यवाद ज्ञापन डॉ. प्रतिमा गुप्ता ने किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed