फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   India Food Expo in Lucknow from 2 to 4 November entrepreneurs from 45 cities of UP will participate

UP News: इंडिया फूड एक्सपो 2 नवंबर से लखनऊ में, यूपी के 45 शहरों के उद्यमी लेंगे हिस्सा

Sat, 29 Oct 2022 12:33 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 29 Oct 2022 12:33 AM IST
सार

इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन की ओर से दो से चार नवंबर तक लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में इंडिया फूड एक्सपो का आयोजन होगा। इसमें पूर्वांचल समेत उत्तर प्रदेश के 45 शहरों से 100 से अधिक उद्यमी हिस्सा लेंगे।

विज्ञापन
India Food Expo in Lucknow from 2 to 4 November  entrepreneurs from 45 cities of UP will participate
वाराणसी में इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन की बैठक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन की ओर से दो से चार नवंबर तक लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में इंडिया फूड एक्सपो का आयोजन होगा। इसमें पूर्वांचल समेत उत्तर प्रदेश के 45 शहरों से 100 से अधिक उद्यमी हिस्सा लेंगे। इसके अलावा तीन दिवसीय सेमिनार होगा जिसमें फूड प्रोसेसिंग से जुड़े उद्यमियों को इससे संबंधित जानकारी दी जाएगी।

विज्ञापन


इस संबंध में शुक्रवार को मलदहिया स्थित विनायक प्लाजा में इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन की बैठक हुई। आईआईए की फूड प्रोसेसिंग कमेटी के राष्ट्रीय चेयरमैन दीपक बजाज ने कहा कि फूड प्रोसेसिंग मशीनों तथा फूड प्रोसेसिंग तकनीकी का यह देश का सबसे बड़ा एक्सपो है। इसमें बनारस समेत आसपास के जिलों से होटल उद्यमी, रेस्टोरेंट संचालक, बेकरी उत्पादों के निर्माता भाग लेंगे।

विज्ञापन

फूड प्रोसेसिंग टेक्नालॉजी पर सेमिनार

इंडिया फूड एक्सपो में एमएसएमई के तहत ओडीओपी के विभिन्न स्टॉल लगाए जाएंगे। देश एवं विदेश के फूड प्रोसेसिंग टेक्नालॉजी, मशीनों पर हुए नए इनोवेशन पर सेमिनार होगा। एसोसिएशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आरके चौधरी ने कहा कि सरकार उद्योगों में उपयोग होने वाले विभिन्न लाइसेंस जैसे फायर, प्रदूषण आदि की प्रक्रिया को आसान करे।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा टेक्सटाइल पॉलिसी 2017 की अनुदान राशि अवमुक्त करें। जिससे उद्योगों का सुगम संचालन हो। इसके अलावा  राष्ट्रीय सचिव राजेश भाटिया ने सरकार से मिल रही ईज ऑफ डूईंग के तहत इलेक्ट्रिसिटी ड्यूटी की छूट को लेने की प्रक्रिया को सरल बनाने का आग्रह किया। इस मौके पर नीरज पारिख, प्रशांत अग्रवाल, अनुपम देवा, राहुल मेहता, पंकज अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed