फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   India first plant for disposal of dead animals built in Varanasi

पहल: प्लांट में अलग होंगे जानवरों के मांस, चमड़े और हड्डी; 4.8 करोड़ की लागत से बन रहा देश का पहला प्लांट

Sat, 10 Aug 2024 02:02 PM IST
प्रगति चंद सार्थक पांडेय, वाराणसी।
सार्थक पांडेय, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Sat, 10 Aug 2024 02:02 PM IST
सार

वाराणसी के करसड़ा में देश का पहला प्लांट बन रहा है। जिसमें जानवरों की हड्डी, मांस, चमड़ा अलग होगी। इससे नगर निगम की आय बढ़ेगी।  

विज्ञापन
India first plant for disposal of dead animals built in Varanasi
करसड़ा में बना प्लांट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहर में मृत पशुओं के निस्तारण के लिए नगर निगम करसड़ा में 4.8 करोड़ रुपये की लागत से आधुनिक प्लांट शुरू करने जा रहा है। जहां पर कुत्ता, बिल्ली और बड़े जानवरों का निस्तारण किया जाएगा। प्लांट बनकर तैयार हो गया है, टेंडर की प्रक्रिया जारी है। जल्द ही काम शुरू हो जाएगा।

विज्ञापन


इस प्लांट में ब्वायलर लगाया गया है जहां से एक बार में बड़े 20 और छोटे 30 जानवरों को डाला जा सकता है। ब्वायलर में जानवरों को डालते ही उनका मांस, चमड़ा, हड्डी अलग हो जाएगी। मृत पशुओं के मांस से मछली, मुर्गी का दाना, कुत्ता-बिल्ली जैसे पालतू जानवरों के लिए चारा बनाया जाएगा। साथ ही पशुओं की चमड़ी को निकालकर चमड़ा उद्योग को बेचा जाएगा और हड्डी और फैट को विभिन्न कंपनियों को दिया जाएगा।
विज्ञापन


यहां ईटीपी (एफ्लूएंट ट्रीटमेंट प्लांट) स्थापित किया गया है जिससे मृत पशुओं के शरीर से निकले पानी को शोधित कर बागवानी व धुलाई कार्य में इस्तेमाल किया जाएगा। प्लांट से नगर निगम को आय भी होगी। यह देश का पहला प्लांट होगा जहां पर मृत पशुओं के मांस, चमड़ा, हड्डी को एक साथ अलग कर उसका उपयोग किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

नगर निगम हर महीने 600 बड़े और 200 छोटे मृत जानवरों को उठाता है और उन्हें गड्ढे खोदकर गाड़ता है। बरसात में यह आकड़ा 800 बड़े और 300 छोटे जानवरों तक पहुंच जाता है। टेंडर लेने वाली कंपनियों को पहले विभाग द्वारा दो महीने की ट्रेनिंग दी जाएंगी, जिसमें उन्हें मशीन के बारे में और कैसे काम करना है, इसकी जानकारी दी जाएगी।

क्या बोले अधिकारी
करसड़ा गांव में आधुनिक प्लांट बनकर तैयार हो गया है। टेंडर की प्रक्रिया जारी है। जल्द निजी कंपनी को टेंडर दिया जाएगा। इसके शुरू होने से नगर निगम की आय बढ़ेगी। -डॉ. संतोष पाल, पशु चिकित्सा अधिकारी, नगर निगम वाराणसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed