फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Independence Day Security forces keep a close watch on every passenger in Varanasi, intelligence department also alert

वाराणसी में कड़ी सुरक्षा: स्वतंत्रता दिवस पर पुलिस-प्रशासन की पैनी नजर, खुफिया विभाग भी अलर्ट

Sun, 15 Aug 2021 12:02 AM IST
हरि User अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: हरि User Updated Sun, 15 Aug 2021 12:02 AM IST
सार

एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन और रोडवेज बस स्टेशन पर शनिवार को चेकिंग अभियान चलाया गया। सिटी स्टेशन पर लावारिस बैग मिलने से हड़कंप मच गया। जांच में कपड़े मिले। 
 

विज्ञापन
Independence Day Security forces keep a close watch on every passenger in Varanasi, intelligence department also alert
रेलवे स्टेशन पर संदिग्ध सामानों की जांच करते सुरक्षा बल के जवान। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन और रोडवेज बस स्टेशन पर शनिवार को चेकिंग अभियान चलाया गया। सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद बनाने के साथ ही सुरक्षा एजेंसियों को भी अलर्ट किया गया है। कैंट, बनारस और सिटी रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ-जीआरपी अतिरिक्त सतर्कता बरती रही हैं। उधर, रोडवेज बस स्टेशन पर यात्रियों के साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों और वस्तुओं की निगरानी के लिए सिगरा थाने की पुलिस दिनभर चक्रमण करती रही। कई यात्रियों के सामानों की जांच की गई। वहीं, एयरपोर्ट को भी अलर्ट पर रखा गया है। 

विज्ञापन


कैंट रेलवे स्टेशन परिसर में बम निरोधक दस्ता, डॉग स्क्वायड और खुफिया विभाग की टीम भी लगाई गई है। जीआरपी सीओ सुनील कुमार सिंह ने बताया की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। कमिश्नरेट पुलिस द्वारा रोडवेज पर संदिग्धों पर निगाह रखी जा रही है। पुलिस द्वारा परिसर में मार्च भी किया गया। सादी वर्दी में खुफिया विभाग की टीमें भी लगाई गई हैं। सीआईएसएफ के सीनियर कमांडेंट अजय कुमार ने बताया कि लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर यात्रियों को पांच इंट्री प्वाइंट से होकर गुजारा जा रहा है।

विज्ञापन

सिटी स्टेशन पर लावारिस बैग मिलने से मचा हड़कंप

सिटी रेलवे स्टेशन के प्लेट फार्म नंबर एक पर सीढ़ी के पास शनिवार की दोपहर लावारिस बैग मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस, जीआरपी, आरपीएफ व बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंचे। प्लेट फार्म नंबर एक को खाली कराने के बाद बीडीएस ने बैग की जांच के बाद उसे खोला तो उसमें कपड़े मिले। पुलिस ने बैग कब्जे में ले लिया। बाद में बता चला कि बैग किसी यात्री का है। जिसे वह भूल कर चला गया। 

होटलों और गेस्ट हाउस में हुई चेकिंग
स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर को लेकर पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश के निर्देश पर बाबा विश्वनाथ मंदिर सहित प्रमुख मंदिरों के आसपास होटलों, लाज, गेस्ट हाउसों में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान सीसीटीवी, इंट्री रजिस्टर और ठहरने वालों के आईडी प्रूफ आदि की जांच पड़ताल की। वहीं संचालकों को ताकीद किया कि बगैर पहचान पत्र के किसी को भी होटल और गेस्ट हाउस में न ठहराया जाए। उधर, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अमित वर्मा के निर्देश पर ग्रामीण अंचलों में पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed