फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Indecent photo of minor girl viral by cheating in love in varanasi police sued five people including relative

वाराणसी: प्यार में धोखा देकर किशोरी का अश्लील फोटो किया वायरल, रिश्तेदार सहित पांच पर मुकदमा

Fri, 22 Apr 2022 06:16 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 22 Apr 2022 06:16 PM IST
सार

अश्लील फोटो वायरल करने और मारपीट मामले में पीड़िता ने अपने एक रिश्तेदार सहित पांच के खिलाफ वाराणसी के जंसा थाने में मुकदमा दर्ज कराया। 

विज्ञापन
Indecent photo of minor girl viral by cheating in love in varanasi police sued five people including relative
पीड़िता ने जंसा थाने में मुकदमा दर्ज कराया - फोटो : सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

अश्लील फोटो वायरल करने और मारपीट मामले में पीड़िता ने अपने एक रिश्तेदार सहित पांच के खिलाफ वाराणसी के जंसा थाने में मुकदमा दर्ज कराया। पीड़िता की मां का आरोप है कि प्रेम जाल में फंसाकर आरोपी अब जान से मारने की धमकी देता है। पुलिस के अनुसार मुकदमा दर्ज कर मामले की तफ्तीश की जा रही है।

विज्ञापन


जंसा थाना अंतर्गत बेलौड़ी गांव की रहने वाली पीड़ित किशोरी की मां का आरोप है कि गांव में ही संजय पटेल के यहां किराये पर रहने वाला रंजीत पटेल ने बेटी को प्रेम जाल में फांसकर उसकी अश्लील फोटो 19 मार्च को वायरल कर दी। इसकी शिकायत करने रंजीत के घर गए तो परिजनों ने भगा दिया।
विज्ञापन


इसी बीच 24 मार्च को रंजीत अपने छह साथियों के साथ घर पहुंचा और गाली गलौज करते हुए मारपीट की धमकी दी। जंसा थाने में शिकायत नहीं सुनी गई तो उच्चाधिकारियों के यहां गुहार लगाई। जंसा पुलिस के अनुसार पांच आरोपियों के खिलाफ छेड़छाड़, पॉक्सो सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed