फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   increasing case of corona creating problem

शहर में संक्रमण के बढ़ती चेन ने बढ़ाई प्रशासन की बेचैनी

Thu, 07 May 2020 12:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 07 May 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
increasing case of corona creating problem
वाराणसी। जिले में कोरोना संक्रमण के तेजी से बढ़ते जा रहे चेन से प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की बेचैनी कम नहीं हो रही है। लाख प्रयास के बाद भी लोग नियमों के पालन में लापरवाही कर रहे हैं। यही कारण है कि एक के बाद एक मरीज मिलते जा रहे हैं। अब तक जिले में मिले 77 मरीजों में 62 ऐसे मरीज ऐसे ही हैं जो कहीं ना कहीं एक दूसरे के संपर्क में आने से ही संक्रमित हुए हैं।
विज्ञापन

अब इसी चेन को रोकने के लिए जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग संयुक्त रूप से नई रणनीति बनाने में जुट गया है। पिछले कुछ दिनों से संक्रमित मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए ही जिला प्रशासन के निर्देश पर हॉट स्पॉट वाले इलाकों में विशेष अभियान चलाकर लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग और सैंपलिंग की जा रही है। इसमें सबसे ज्यादा जोर पहले से संक्रमित मरीजों के परिजनों और उनके संपर्क में आने वालों पर दिया जा रहा है। जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की अलग-अलग टीमें रोजाना मरीजों की घरों पर जाकर स्क्रीनिंग भी कर रही हैं, जिससे कि जल्द से जल्द संक्रमण की बढ़ती चेन को तोड़ने में कामयाबी मिल सके लेकिन अभी जितनी कामयाबी मिलनी चाहिए उतनी उन्हें मिल नहीं पा रही है।
विज्ञापन

बढ़ता जा रहा है संपर्क में आने वालों का दायरा
कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों के संपर्क में आने वाले लोगों के संक्रमित होने की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है। अब तक जिले में मिले 77 लोगों में कुल 62 ऐसे लोग हैं जो किसी न किसी तरीके से पहले से संक्रमित मरीजों के संपर्क में आए हैं। बुधवार को भी जिन 9 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, उसमें 8 पहले से ही संक्रमित मरीजों के संपर्क वाले हैं। जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने बताया कि इसमें जैतपुरा में पहले से ही संक्रमित मरीज के दो भाई- उनकी पत्नियां और एक भतीजा और भतीजी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जबकि मदनपुरा में पहले से ही भर्ती एक मरीज की पुत्र और बहू में भी संक्रमण की पुष्टि हुई है। इस तरह एक के बाद एक संक्रमण के बढ़ते मामलों ने अब स्वास्थ्य विभाग की बेचैनी बढ़ा दी है
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना वायरस से बचाव के लिए हमारी अपील है कि लोग जागरूक हों और दूसरों को भी प्रेरित करें। थोड़ी-थोड़ी देर में हाथ धोना और सैनिटाइजर के साथ मास्क या गमछे का प्रयोग जरूर करें। हमारी जागरूकता ही हमारा बचाव है यह बात समझनी होगी। लॉकडाउन का पालन और प्रशासन की गाइड लाइन के अनुसार ही दिनचर्या बनाएं। - दीपक अग्रवाल, मंडलायुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed