फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Increased seats in M.Phil, graduation application from 23 in kashi vidyaipith

काशी विद्यापीठ: एम.फिल में बढ़ीं सीटें, स्नातक में 23 से आवेदन

Sun, 19 Mar 2017 05:43 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी Updated Sun, 19 Mar 2017 05:43 PM IST
विज्ञापन
Increased seats in M.Phil, graduation application from 23 in kashi vidyaipith
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ - फोटो : फाइल फोटो
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में नए सत्र से एम.फिल के पांच विषयों में बढ़ी सीटों पर दाखिला होगा। इसमें पीजी डिप्लोमा इन नेचुरोपैथी के साथ ही एम.फिल के चार विषय (पत्रकारिता, हिंदी, अर्थशास्त्र, समाजशास्त्र) शामिल हैं। इसके अलावा स्नातक में 23 मार्च से ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू होगी। शनिवार को प्रवेश समिति की बैठक में इसका फैसला हुआ।
विज्ञापन


कुलपति डॉ. पृथ्वीश नाग की अध्यक्षता में हुई बैठक में प्रवेश नियमावली पर मुहर लगी। कुलसचिव ओमप्रकाश ने बताया कि इस साल भी दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन लिए जाएंगे। अभ्यर्थियों को आवेदन पत्र में न केवल अपना, बल्कि अभिभावक का भी मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा।
विज्ञापन


बताया कि विश्वविद्यालय के गंगापुर और एनटीपीसी परिसर में दर्शनशास्त्र की पढ़ाई होगी। साथ ही एमएफए की 30 सीटों पर दाखिला भी लिया जाएगा। इसके अलावा नेचुरोपैथी में 40 की जगह 50, एम. फिल पत्रकारिता, समाजशास्त्र, हिंदी और अर्थशास्त्र में 30 की जगह 50-50 सीटों पर दाखिला लिया जाएगा। ललित कला और मंच कला में एम. फिल की सीटें घटा दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें ललित कला में 25 की जगह 15, मंच कला में 30 की जगह 15 सीटें हो गई हैं। बताया कि मिर्जापुर के दो और बनारस के एक कॉलेज में एमएड में 50-50 सीटों पर दाखिला होगा। इसके अलावा प्रवेश समिति ने मंच कला विभाग के नाट्य और गायन में अलग-अलग प्रवेश होगा, पहले इस तरह की व्यवस्था नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed