फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Increased demand for idols of Lakshmi-Ganesh, enthusiasm among sculptors

लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियों की बढ़ी मांग, मूर्तिकारों में उत्साह

Sat, 23 Oct 2021 01:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 23 Oct 2021 01:18 AM IST
विज्ञापन
Increased demand for idols of Lakshmi-Ganesh, enthusiasm among sculptors
दीपावली के मद्देनजर लक्ष्मी—गणेश की मूर्तियों की बिक्री तेज हो गई है। इससे मूर्तिकारों में काफी उत्साह है। वहीं कोरोना काल में लोगों की सजगता पर्यावरण के प्रति पहले से बढ़ी है। ऐसे में लोग पीओपी (प्लास्टिक ऑफ पेरिस) की बजाए मिट्टी की मूर्तियों को तरजीह दे रहे हैं।
विज्ञापन

बाजारों में 50 से 500 रुपये तक की लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियां मौजूद हैं। मूर्तिकारों का कहना है कि इस बार बाहरी कारीगरों के बजाए पूरा परिवार मिलकर मूर्ति बनाने में जुटा है। त्योहार करीब होने के चलते मांग के अनुसार मूर्तियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। मूर्तिकारों के मुताबिक, लॉकडउन के दौरान बाजार मंदा था, लेकिन पूजा-पाठ के सामान की बिक्री थोड़ी बहुत होती ही रहती थी। लेकिन अनलॉक के बाद पहले नवरात्र और अब दिवाली के मौके पर मूर्तियों की मांग तेज हुई है। साथ ही बिक्री भी ठीकठाक हो रही है।
विज्ञापन

बाजार ठीकठाक चल रहा है। उम्मीद है कि त्योहार करीब आने के साथ इसमें और भी तेजी आएगी। खुदरा व्यापारी भी खरीदारी करने आ रहे हैं।-मृदुल मूर्तिकार एवं विक्रेता, रेवड़ी तालाब।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेवड़ी बाजार में ग्राहकों की भीड़ को देखते हुए परिवार के सदस्यों को लगाना पड़ा है। हर कोई अपनी सामर्थ्य के अनुसार मूर्तियां खरीद रहा है। -हरिमोहन, मूर्तिकार एवं विक्रेता, रेवड़ी तालाब।
बाहर से भी आर्डर मिल रहे हैं। ग्वालिन की मूर्तियों के अलावा मिट्टी से बने भगवान गणेश व लक्ष्मी की मूर्ति के साथ रंग-बिरंगे खिलौने भी लोग खरीद रहे हैं। -चांदनी मूर्तिकार एवं विक्रेता, खोजवां।

बाजार में तीन प्रकार की गणेश-लक्ष्मी की मूर्ति की मांग ज्याद है। यहां छह इंच से लेकर एक फीट तक की मूर्तियां उपलब्ध हैं। आकार के अनुरूप मूर्तियों की कीमत है। रिचा मूर्तिकार एंव विक्रेता, रेवड़ी तालाब।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed