{"_id":"60774a108ebc3e8d1b2ecea6","slug":"incoming-of-garam-masala-stalled-there-will-be-shortage-in-purvanchal-varanasi-news-vns5850861185","type":"story","status":"publish","title_hn":"गरम मसाला की आवक ठप, पूर्वांचल में होगी किल्लत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गरम मसाला की आवक ठप, पूर्वांचल में होगी किल्लत
विज्ञापन
कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए महाराष्ट्र में लॉकडाउन लगने से विभिन्न मंडी 30 अप्रैल तक बंद हो गई है। गुजरात के उंझा मंडी बंद होने से बनारस में गरम मसाला की आवक ठप हो गई है। पूर्वांचल सहित बिहार की सबसे बड़ी मंडी गोला दीनानाथ व विशेश्वरगंज मंडी में गरम मसाला की आवक ठप होने से गरम मसाला की किल्लत होने वाली है।
पहले जहां चार से पांच गाड़ी रोजाना मंडी में आती थी अब वह सब बंद हो गई है। वहीं रात्रि कर्फ्यू और प्रतिबंध के चलते भी मंडी में माल नहीं पहुंच पा रहा है। उधर, विशेश्वरगंज मंडी के किराना कारोबारियों ने भी आगामी दस दिनों के लिए मंडी बंद करने का फैसला किया है। एक से दो दिन के अंदर बैठक कर व्यापारी इस पर निर्णय भी लेंगे। कोरोना संक्रमण के चेन को तोड़ने के लिए कारोबारियों ने फैसला किया है कि आर्डर पर सिर्फ ट्रांसपोर्ट से माल भिजवाया जाएगा।
इम्यूनिटी बढ़ाने वाले और सब्जियों में इस्तेमाल करने वाले गरम मसालों की आवक प्रभावित होगी। 21 अप्रैल से वैवाहिक लग्न भी शुरू हो रहा है तो ऐसे में भी लोगों को दिक्कत आ सकती है। हालांकि शादी व विवाह में 50 अतिथियों की संख्या की बाध्यता ने भी कारोबारियों को संकट में डाल दिया है। बहुत से कारोबारियों ने आर्डर भी वापस ले लिया है।
विज्ञापन
किराना कारोबारियों के अनुसार तमिलनाडु से हल्दी, आंध्र प्रदेश से मिर्चा, गुजरात से जीरा, दक्षिण भारत के केरल से काली मिर्च, लौंग, जायफर, राजस्थान से धनिया, बंगाल से बड़ी इलायची, तेजपत्ता कर्नाटक से छोटी इलायची आदि मसालों की आवक होती है। लेकिन गुजरात के ऊंझा मंडी को 30 अप्रैल तक बंद कर दिया गया। राजस्थान में भी मंडियों को अगले आदेश तक बंद कर दिया गया। महाराष्ट्र में तो 30 अप्रैल तक पूर्ण लॉकडाउन घोषित कर दिया गया है। दक्षिण भारत के भी बार्डर पर आवाजाही रोक दिए जाने से गाड़ियों की आवाजाही प्रभावित है।
विशेश्वरगंज मंडी में गरम मसाला की आवक ठप हो गई है, बाहर के राज्यों से गाड़ियों की आवाजाही थम जाने से माल की किल्लत होने वाली है। - अशोक कसेरा, महामंत्री, वाराणसी किराना व्यापार समिति
आगामी चार माह तक वैवाहिक लग्न है, इससे देखते हुए पूर्वांचल भर के व्यापारियों ने एडवांस में आर्डर दिया है, लेकिन माल नहीं आने से थोड़ी मुश्किल हो गई है। - मनोज पांडेय, अध्यक्ष, वाराणसी किराना व्यापार समिति
गैर राज्यों से गरम मसाला की आवक पिछले दो दिन से बंद है। मंडी में गरम मसाला की मांग बहुत अधिक है। काढ़े में भी लोग इसका उपयोग कर रहे हैं। - नारायण केशरी, किराना व्यापारी
पूर्वांचल सहित बिहार की सबसे बड़ी गोला दीनानाथ व विशेश्वरगंज मंडी में गरम मसाला की आवक ठप होने से काफी किल्लत बढ़ जाएगी। इस समय गरम मसाला की मांग बहुत है। - सुरेश केशरी, व्यापारी, विशेश्वरगंज