वाराणसी: सपा नेता अबू आजमी के सहयोगी विनायका समूह पर आयकर का छापा, एक साथ 12 ठिकानों पर डटी आईटी की टीम
वाराणसी में मुंबई के समाजवादी पार्टी नेता अबू आजमी के सहयोगी विनायका समूह पर आयकर विभाग ने छापा मारा। मलदहिया, वरुणा गार्डेन सहित अन्य जगहों से आयकर विभाग की टीम ने कई कागजात, मोबाइल और लैपटॉप कब्जे में लिए हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आयकर विभाग ने टैक्स चोरी के खिलाफ कार्रवाई के तहत गुरुवार को मुंबई के सपा नेता अबू आजमी के सहयोगी विनायका समूह सहित वाराणसी में दर्जन भर ठिकानों पर छापा मारा। मलदहिया, वरुणा गार्डेन सहित अन्य जगहों से आयकर विभाग की टीम ने कई कागजात, मोबाइल और लैपटॉप कब्जे में लिए हैं।
हवाला के जरिये वाराणसी से मुंबई तक बड़ी रकम के स्थानांतरण की जानकारी भी टीम जुटा रही है। कार्रवाई के क्रम में अबू आजमी के नजदीकी वाराणसी के एक नामचीन अग्रवाल परिवार, गुप्ता परिवार, पांडेय परिवार और एक आजमी परिवार के लोगों से पूछताछ भी की गई है।
160 करोड़ रुपये की टैक्स चोरी का आरोप
लखनऊ के अपर निदेशक इनकम टैक्स डीपी सिंह की अगुवाई में वाराणसी पहुंची आयकर विभाग की टीम ने मलदहिया स्थित विनायका प्लाजा में विनायका समूह के कार्यालय को अपने कब्जे में ले लिया। आयकर विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इनकम टैक्स विभाग ने पहले समाजवादी पार्टी नेता अबू आजमी पर 160 करोड़ रुपये की टैक्स चोरी का आरोप लगाते हुए समन भेजा था।
ये भी पढ़ें: भैंस खोजने वाली पुलिस ने 24 घंटे में खोज निकाला गुमशुदा कुत्ता, मालकिन ने रखा था इनाम
इसमें यह भी आरोप है कि आजमी को वाराणसी से मुंबई तक हवाला के जरिये 40 करोड़ रुपये मिले थे। यहां बता दें कि विनायका ग्रुप ने बनारस में रियल इस्टेट में बड़े पैमाने पर निवेश किया है और कई शॉपिंग सेंटर, इमारत, मॉल और बहुमंजिली आवासीय इमारतों का निर्माण किया है।