{"_id":"5c041078bdec2241885d4eaf","slug":"income-tax-raid-on-rudra-group-at-varanasi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कानपुर के डॉक्टर बंधुओं के कनेक्शन में वाराणसी में रुद्रा समूह पर छापा, 50 लाख रुपये सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर के डॉक्टर बंधुओं के कनेक्शन में वाराणसी में रुद्रा समूह पर छापा, 50 लाख रुपये सीज
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Mon, 03 Dec 2018 11:00 AM IST
विज्ञापन
आयकर विभाग का छापा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर में भार्गव हॉस्पिटल के मालिक डॉ. शक्ति भार्गव और संजीव भार्गव से कारोबारी रिश्ता होने की खबर के बाद आयकर विभाग की ओर से शनिवार शाम वाराणसी में रुद्रा समूह पर शुरू छापेमारी की कार्रवाई रविवार शाम करीब 5.30 बजे तक चली।
इस दौरान आयकर अधिकारियों ने जहां मौके पर खरीद-फरोख्त से जुड़े कागजातों, बैंक खातों, कंप्यूटर हार्डडिस्क सहित अन्य रिकार्डों को साथ ले गए वहीं अधिकारियों ने मौके से बरामद 50 लाख रुपये को सीज कर लिया। सूत्रों की माने तो जांच के बाद बड़े पैमाने पर कर चोरी सामने आ सकती है।
रुद्रा समूह के कानपुर, लखनऊ, बनारस स्थित कार्यालय पर एक साथ आयकर विभाग की टीम पहुंची तो हड़कंप मच गया। बनारस में लहुराबीर स्थित कार्यालय पर शाम को संयुक्त निदेशक जांच गिरिराज पारिख के निर्देशन में शनिवार शाम से शुरू कार्रवाई रविवार तक चली।
विज्ञापन
इस दौरान टीम को मौके पर खरीद-फरोख्त से जुड़े कागजातों के साथ ही बैंक खातों से लेन-देन सहित अन्य रिकार्डों की जांच में कई गड़बड़ियां मिली हैं। करीब 24 घंटे तक चली इस कार्रवाई की खबर के बाद अब जमीन और फ्लैट बनाकर खरीदने-बेचने वाले कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है।

आयकर विभाग की टीम ने मौके से कागजातों और करीब आधा दर्जन कंप्यूटर में लगे हार्ड डिस्क को भी जब्त कर लिया है, जिसकी जांच के बाद यह पता चलेगा कि आखिर कितने की कर चोरी की गई है। सूत्रों की माने तो छापेमारी के दौरान कार्यालय से 50 लाख रुपये नगदी बरामद हुआ, जिसमें मांगे जाने पर रुद्रा समूह के लोग कुछ कागजात नहीं दिखा पाए। इसके बाद इस राशि को आयकर विभाग की टीम ने जब्त कर लिया।