फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Incalculable suffering from cuts

बेहिसाब कटौती से शहर बेहाल

Tue, 17 May 2016 01:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Tue, 17 May 2016 01:31 AM IST
विज्ञापन
Incalculable suffering from cuts
बिजली चोरी - फोटो : Bureau
महानगर में 24 घंटे बिजली आपूर्ति का शेड्यूल ध्वस्त हो गया है। इसे कटौतीमुक्त रखने के केंद्र और प्रदेश सरकार के निर्देशों की धज्जियां उड़ गई हैं। अलग-अलग हिस्सों में रोजाना छह से आठ घंटे बिजली कटने से लोग बेहाल हैं। बिजली कब आएगी, कब जाएगी कोई निर्धारित समय नहीं रह गया है। कटौती का सिलसिला दिन-रात लगे रहने से हर तरफ हायतौबा मच गई है। गर्मी और उमस के बीच पानी का संकट भी झेलना पड़ रहा है। कभी मरम्मत तो कभी लोकल फाल्ट को कटौती की वजह बता रहे बिजली विभाग की महीनों पहले से चल रही गर्मी में निर्बाध आपूर्ति की तैयारियाें की भी कलई खुल गई है। सोमवार को भी शहर के अलग-अलग हिस्सों में घंटों कटौती हुई।
विज्ञापन


 
भेलूपुर, लंका, सिगरा, महमूरगंज, मंडुवाडीह, चांदपुर, लहरतारा, सुंदरपुर, वरुणा पार, सारनाथ आदि इलाकों में कटौती से लोगों को खासी दिक्कतें उठानी पड़ी। कहीं रात बिजली के इंतजार में कटी तो कहीं दोपहर में गर्मी और उमस के बीच लोग परेशान हुए। कज्जाकपुरा में केबल बाक्स जलने से रविवार की रात आपूर्ति ठप हो गई। इसके चलते कई इलाके प्रभावित हुए। यहां सोमवार को आपूर्ति सामान्य हुई तो दोपहर डीपीएच से जुड़े इलाकों में बिन बिजली लोग परेशान हो उठे। मरम्मत के नाम पर अपराह्न 2:30 से 5:30 बजे तक कटौती हुई।
विज्ञापन


   
नगरीय विद्युत वितरण मंडल द्वितीय के अधीक्षण अभियंता अनिल वर्मा ने बताया कि कज्जाकपुरा में खराबी के चलते उससे जुड़े इलाकों में बिजली आपूर्ति थोड़ी प्रभावित रही। खराबी दुरुस्त कर आपूर्ति सुचारु करा दी गई है। उधर, नगरीय विद्युत वितरण मंडल प्रथम के अधीक्षण अभियंता आशीष अस्थाना ने बताया कि डीपीएच में मरम्मत कार्य के लिए तीन घंटे का शटडाउन लिया गया था। नगरीय विद्युत वितरण खंड चतुर्थ भेलूपुर अधिशासी अभियंता मनोज अग्रवाल ने बताया कि पैनल बदलने के लिए करौंदी उपकेंद्र में बुधवार को और डाफी उपकेंद्र में गुरुवार को कटौती की जाएगी। यह कटौती सुबह 11 से शाम 6 बजे तक होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed