{"_id":"5e8e1a0c8ebc3e75e00979c2","slug":"inauguration-of-parcel-special-train-from-manduwadih-for-exchange-of-essential-services-on-the-instructions-of-railway-minister","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेल मंत्री के निर्देश पर जरूरी सेवाओं के आदान-प्रदान के लिए मंडुवाडीह से पार्सल स्पेशल ट्रेन का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेल मंत्री के निर्देश पर जरूरी सेवाओं के आदान-प्रदान के लिए मंडुवाडीह से पार्सल स्पेशल ट्रेन का शुभारंभ
Thu, 09 Apr 2020 12:08 AM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Thu, 09 Apr 2020 12:08 AM IST
विज्ञापन
railway parcel
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जरूरी सेवाओं के तहत पूर्वोत्तर रेलवे की ओर से बुधवार को मंडुवाडीह रेलवे स्टेशन से पार्सल स्पेशल ट्रेन का शुभारंभ हुआ। रेल मंत्री पीयूष गोयल के निर्देश पर 15 अप्रैल तक रोजाना इस ट्रेन का संचालन किया जाएगा। इससे लोगों को आवश्यकता के अनुसार कम मात्रा में भी सामान पहुंचाने व मंगाने में सुविधा होगी।
विज्ञापन
लॉकडाउन के दौरान मंडुवाडीह से काठगोदाम के बीच संचालित पार्सल स्पेशल ट्रेन में एक वीपीयू व एक एसएलआर कोच होगा। निर्धारित समय सुबह छह बजे यह ट्रेन मंडुवाडीह से खुलने के बाद गाजीपुर सिटी, बलिया, छपरा, सीवान, देवरिया सदर, गोरखपुर, बस्ती, गोंडा, लखनऊ, बरेली, रामपुर, रुद्रपुर सिटी से होते हुए लालकुआं और रात 10 बजे काठगोदाम पहुंचेगी।
विज्ञापन
उधर, काठगोदाम से सुबह छह बजे चलकर रात को 10 बजे मंडुवाडीह स्टेशन पहुंचेगी। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि यह सुविधा पूर्वोत्तर रेलवे के सभी प्रमुख शहरों जैसे कि वाराणसी, गाजीपुर, बलिया, गोरखपुर, गोंडा, लखनऊ, बरेली, रामपुर इत्यादि में उपलब्ध होगी।
विज्ञापन