फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Inauguration of Nayi Kiran on the annual function of Government Girls College

Varanasi News: राजकीय बालिका काॅलेज के वार्षिकोत्सव पर नई किरण का लोकार्पण

Wed, 11 Feb 2026 01:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 11 Feb 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
Inauguration of Nayi Kiran on the annual function of Government Girls College
राजकीय बालिका इंटर काॅलेज जक्खिनी के वार्षिकोत्सव पर विद्यालय पत्रिका नई किरण का लोकार्पण किया गया। मुख्य अतिथि सेवापुरी विधायक नीलरतन पटेल की बेटी अदिति पटेल और भूपेंद्र राय, राजकीय इंटर कॉलेज जक्खिनी के प्रधानाचार्य प्रतिनिधि रमेश सिंह, राजकीय हाईस्कूल महगांव के प्रधानाध्यापक चंद्रलाल गोंड, प्रधानाध्यापक प्रभात चौरसिया विशिष्ट अतिथि मौजूद रहे। अतिथियों का स्वागत प्रधानाचार्य अनामिका ने किया। छात्राओं ने भारत की सांस्कृतिक विरासत को दर्शाने वाले रामायण का मंचन किया। एक भारत और श्रेष्ठ भारत की थीम पर आधारित फैशन शो हुआ जिसमें भारत के कई राज्यों की कला और संस्कृति की झलक देखने को मिली। योगा डांस में छोटे बच्चों ने नारी शक्ति और शिक्षा पर आधारित थीम डांस किया। कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। संचालन रेनू सिंह, पुरस्कार वितरण रति कुमारी, सांस्कृतिक कार्यक्रम दीपिका खरवार, सरिता देवी, सपना सिंह और विभा रानी सादिका तबस्सुम आदि ने किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed