फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   In Varanasi young man fled from home after shooting his wife and three children dead

UP: पति-पत्नी और तीन बच्चों के कत्ल से दहली काशी; दूसरे मकान पर मिली पति की लाश; तांत्रिक पर संदेह

Tue, 05 Nov 2024 03:17 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Tue, 05 Nov 2024 03:17 PM IST
सार

Varanasi News : भेलूपुर थाना क्षेत्र में पत्नी सहित तीन बच्चों की लाश मिलने के बाद आरोपी पति की डेड बॉडी रोहनिया थाना क्षेत्र के एक गांव में मिली। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। बताया जा रहा है कि सीने और कनपटी पर गोली के निशान मिले हैं।

विज्ञापन
In Varanasi young man fled from home after shooting his wife and three children dead
नीतू गुप्ता, नवनेंद्र, सुबेंद्र और गौरांगी की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहर में एक ही परिवार के पांच सदस्यों की गोली मार कर हत्या कर दी गई। भदैनी इलाके में एक बहुमंजिला मकान के अलग-अलग तल से मंगलवार को एक महिला, उसके दो बेटों और एक बेटी का शव मिला। घटनास्थल से लगभग 14 किलोमीटर दूर मीरापुर रामपुर स्थित निर्माणाधीन मकान में महिला के पति का अर्धनग्न शव बेड पर मिला है। पांचों की कनपटी और सीने में गोली मारी गई है। 

विज्ञापन




दोनों ही घटनास्थल से मिले 9 खोखे के आधार पर पुलिस का दावा है कि पांचों लोगों की हत्या में .32 बोर की पिस्टल का इस्तेमाल किया गया है। पुलिस हत्या की पुरानी घटनाओं और पारिवारिक विवाद को वजह मानकर जांच कर रही है। मृत राजेंद्र पर अपने पिता, छोटे भाई और उसकी पत्नी के साथ ही एक चौकीदार की हत्या का आरोप था। घटनास्थल के आसपास लगे सीसी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। 

विज्ञापन

In Varanasi young man fled from home after shooting his wife and three children dead
घर में पड़ताल करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

आरोपी पति पहले भी कर चुका है कई मर्डर
भदैनी पावर हाउस के सामने की गली में राजेंद्र गुप्ता (56) का पांच मंजिला (भूतल और चार मंजिला) मकान है। मकान के अगले हिस्से में प्रथम, द्वितीय और तृतीय तल पर राजेंद्र का एक-एक फ्लैट है। जबकि, अन्य फ्लैट और उससे सटे टिनशेड में 40 किरायेदार रहते हैं। राजेंद्र के साथ घर में मां शारदा देवी के अलावा उसकी दूसरी पत्नी नीतू (45), बेटे नमनेंद्र (24) व सुबेंद्र (15) और बेटी गौरांगी (17) रहते थे। मंगलवार की सुबह 11 बजे घर की सफाई करने के लिए रीता देवी प्रथम तल स्थित फ्लैट पर पहुंची। दरवाजा खटखटाई, लेकिन अंदर से आवाज नहीं आई। इस बीच रीता ने धक्का दिया तो दरवाजा खुल गया।

विज्ञापन

In Varanasi young man fled from home after shooting his wife and three children dead
मौके पर पड़ताल करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

अंदर जाने पर रीता ने देखा कि नीतू फर्श पर खून से लथपथ निढाल पड़ी थी। वह भाग कर दूसरे तल पर स्थित फ्लैट में गई तो वहां एक कमरे में नमनेंद्र फर्श पर खून से लथपथ पड़ा था और गौरांगी एक कोने में मृत पड़ी थी। वहीं, सुबेंद्र का शव बाथरूम में मिला।  राजेंद्र की लाश मीरापुर रामपुर गांव में निर्माणाधीन मकान में मिली।



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed