फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   In Varanasi, three husbands lost their lives in love of a wife

वाराणसी में पत्नी के प्रेम में तीन पतियों ने दी जान, एक दक्षिण भारतीय

Mon, 16 Mar 2020 12:51 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Mon, 16 Mar 2020 12:51 AM IST
विज्ञापन
In Varanasi, three husbands lost their lives in love of a wife
fansi - फोटो : social media

वाराणसी के गोदौलिया स्थित एक मठ में पत्नी की बीमारी से परेशान दक्षिण भारतीय पर्यटक ने, सेवापुरी के बरेमा गांव में पत्नी के पत्नी के मायके जाने की बात से नाराज युवक ने और पत्नी से मारपीट के बाद एक युवक ने अपनी जान दे दी।  दरअसल, गोदौलिया स्थित एक मठ में दो दोस्तों के साथ ठहरे दक्षिण भारतीय पर्यटक ने शनिवार की रात फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना पाकर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया। पर्यटक के दोस्तों के अनुसार, संभवत: पत्नी की बीमारी से परेशान होकर उसने आत्महत्या की है।

विज्ञापन


तमिलनाडु के रामनाथापुरम निवासी रामनाथन (41) बीती 14 मार्च को अपने दो दोस्तों के साथ गोदौलिया श्री काशी नाटकोट्टइ नगर क्षत्रम मठ में कमरा नंबर 17 बुक कराया। शनिवार की शाम दर्शन-पूजन और भ्रमण के बाद तीनों कमरे में आ गए थे। रात 10 बजे के बाद रामनाथन बाथरूम में गया। काफी देर बीतने के बाद भी बाथरूम का दरवाजा नहीं खुला तो दोनों दोस्तों ने खटखटाना शुरू किया लेकिन अंदर से आवाज नहीं आई। इस पर दोनों दोस्तों ने मठ के मैनेजर को बताया तो पुलिस आई।
विज्ञापन


पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो बाथरूम की खिड़की पर गमछे के फंदे के सहारे रामनाथन लटका हुआ था। दोनों दोस्तों ने बताया कि तीन बच्चों के पिता रामनाथन की पत्नी तमिलनाडु में किसी अस्पताल में भर्ती थी। इसी बात से वह परेशान था। रामनाथन की मानसिक स्थिति ठीक थी और उसने कोई परेशानी भी नहीं बताई थी। दशाश्वमेध थाने की पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर रामनाथन के परिजनों के शहर आने का इंतजार कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

In Varanasi, three husbands lost their lives in love of a wife
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Flickr

युवक ने गर्दन पर ब्लेड से किया वार

शादी के एक दिन बाद पत्नी के मायके जाने की बात से नाराज होकर सेवापुरी क्षेत्र के बरेमा गांव निवासी युवक रविवार की सुबह अपनी गर्दन पर ब्लेड से वार कर लिया। इसकी जानकारी परिजनों को हुई तो उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है। यह घटना बरेमा गांव और आसपास के क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी रही।

जंसा थाना अंतर्गत बरेमा गांव निवासी 22 वर्षीय युवक की शादी बीती 13 मार्च को हुई थी। शनिवार को उसकी पत्नी की विदाई कराने के लिए मायके के लोग आ गए, लेकिन वह ऐसा नहीं चाहता था। इसे लेकर परिजनों से उसकी कहासुनी भी हुई, लेकिन उसकी बात पर किसी ने ध्यान नहीं दिया। रविवार की सुबह पांच बजे के लगभग वह शौच करने के लिए सीवान में गया।

इसके बाद बगीचे में अपनी गर्दन पर ब्लेड से दो जगह वार करने के बाद शोर मचाया। शोर सुनकर ग्रामीण आए और परिजन उसे क्षेत्र के एक निजी अस्पताल में ले गए। ग्रामीणों से सूचना पाकर जंसा थाने की पुलिस अस्पताल पहुंची। युवक के परिजनों ने बताया कि उससे गलती हो गई थी और आगे ऐसा नहीं होगा तो पुलिस वापस लौट गई।

पत्नी से मारपीट के बाद फांसी लगाकर जान दी

सारनाथ के बरईपुर मोहल्ले में शनिवार की रात शराब के नशे में धुत युवक ने पत्नी की पिटाई करने के बाद फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना पाकर सारनाथ थाने की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया। बरईपुर मोहल्ला निवासी महेंद्र राजभर (26) सारनाथ क्षेत्र में टूरिस्ट गाइड का काम करता था। स्थानीय लोगों के अनुसार महेंद्र ने शनिवार की देर रात पत्नी पूजा की जमकर पिटाई की। पड़ोसियों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पूजा को अस्पताल पहुंचाया। इसके बाद महेंद्र अपने कमरे में साड़ी का फंदा बनाकर फांसी पर झूल गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed