फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   In Varanasi, the walls and ceiling of the rooms of the houses on the banks of the Ganges were torn people closed the STP

आफतः गंगा किनारे बने आधा दर्जन से अधिक घरों के कमरे की दीवार और छत फटी, लोगों ने बंद कराया एसटीपी

Tue, 23 Nov 2021 12:09 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Tue, 23 Nov 2021 12:09 AM IST
सार

नगवां स्थित गंगोत्री बिहार कॉलोनी में गंगा के किनारे बने आधा दर्जन से अधिक घरों के कमरे की दीवार और छत फटकर अलग हो गई। इन घरों में रहने वाले दरार पड़ते देख घर से बाहर निकल गए।
 

विज्ञापन
In Varanasi, the walls and ceiling of the rooms of the houses on the banks of the Ganges were torn people closed the STP
वाराणसी में नगवा स्थित गंगोत्री विहार कालोनी में कई मकान बीच से दो भाग में बंट गया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी में नगवां स्थित गंगोत्री बिहार कालोनी में रहने वाले दहशत में जी रहे हैं। सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट के लिए डाली गई पाइप से लीकेज के कारण गंगा किनारे बसी कालोनी के आधा दर्जन से अधिक घरों की दीवार और जमीन धंसने के कारण फट गई है। घरों में रहने वाले दरार और कमरों को धंसता हुआ देखकर स्थानीय लोगों में आक्रोश हैं।

विज्ञापन


उन्होंने सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट के पाइपलाइन डालने में लापरवाही को इसकी वजह बताया। नगवां स्थित गंगोत्री बिहार कॉलोनी में गंगा के किनारे बने आधा दर्जन से अधिक घरों के कमरे की दीवार और छत फटकर अलग हो गई। इन घरों में रहने वाले दरार पड़ते देख घर से बाहर निकल गए।
विज्ञापन


घरों में दीवार पड़ने की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने सोमवार दोपहर में नगवा सीवर ट्रीटमेंट प्लांट को बंद कराया। लोगों ने आरोप लगाया कि घरों से पाइपलाइन सटी होने के कारण ट्रीटमेंट प्लांट चालू होने पर प्रेशर से पाइपलाइन कंपन करता है। पिछले दो माह पहले 60 मीटर क्षतिग्रस्त लाइन को बदलने के लिए खोदाई की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

घरों में होता है कंपन

In Varanasi, the walls and ceiling of the rooms of the houses on the banks of the Ganges were torn people closed the STP
वाराणसी में नगवा स्थित गंगोत्री विहार कालोनी में कई मकान बीच से दो भाग में बंट गया। - फोटो : अमर उजाला

खोदाई कर पाइप लाइन डालने के बाद ऊपर थोड़ी मिट्टी से पाटकर चलते बने। इसके कारण पाइपलाइन से सप्लाई शुरू होते ही घरों में काफी तेज कंपन होने लगता है। गंगोत्री बिहार में रहने वाले संतोष, गोपाल, मिथुन प्रसाद शाह फेरी कर किताब काफी बेचते हैं। तीनों सगे भाई हैं। इनके घर के पिछले हिस्से में  फटने के कारण दो कमरा और छत फट गई।

नंदू साहनी अस्सी पर पान की दुकान चलाते हैं। इनके घर के दो कमरे की दीवार फट गई। आशा देवी के घर की पिछली दीवार कमरा सहित फटकर घर से अलग हो गई। रामसेवक तिवारी के घर में दरारें पड़ गई हैं। 

बाढ़ खत्म होने के बाद बैठ रही जमीन

In Varanasi, the walls and ceiling of the rooms of the houses on the banks of the Ganges were torn people closed the STP
वाराणसी में नगवा स्थित गंगोत्री विहार कालोनी में मकान की टूटी छत। - फोटो : अमर उजाला

ईएसएल के प्रोजेक्ट मैनेजर पल्लव श्रीवास्तव ने बताया कि गंगोत्री विहार कॉलोनी में बिछाई गई सीवर लाइन से कोई दिक्कत नहीं है। स्थानीय लोग जबरदस्ती आकर प्लांट को बन्द करा दिए हैं।  दो सौ मीटर के दायरे में घर बनने के कारण बाढ़ खत्म होने के बाद जमीन बैठ रही। इसके कारण लोगों के घरों में दरारें पड़ रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed